फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   विधायक और एमएलसी को मिले सौ-सौ हैंडपंप

विधायक और एमएलसी को मिले सौ-सौ हैंडपंप

Mon, 03 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
विधायक और एमएलसी को मिले सौ-सौ हैंडपंप
विधायक और एमएलसी को मिले सौ-सौ हैंडपंप
विज्ञापन

जनवरी माह में लगेंगे नए हैंडपंप, जलनिगम को साल भर बाद मिला कोई काम
हैंडपंप लगाने के लिए विधायकों और एमएलसी से मांगी गई सूची
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को सौ-सौ हैंडपंप मिले हैं। जनवरी माह में लगने वाले इन हैंडपंपों की सूची जलनिगम ने विधायकों से मांगी है। विधायकों के कोटे में इन हैंडपंपों को लगाने की प्रक्रिया जनवरी माह में प्रारंभ होगी। विधायक कोटे का हैंडपंप आने से सालभर से बेगाने हुए जलनिगम कर्मियों के चेहरे खिल उठे हैं।
जिले के ग्रामीण इलाकों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए शासन ने विधायकों को सौ-सौ हैंडपंप का तोहफा दिया है। नए साल में लगने वाले इन हैंडपंपों की सूची जलनिगम ने विधायकों से मांगी है। गिरते जलस्तर को देखते हुए जलनिगम ने नए हैंडपंपों के लिए बोरिंग की गहराई 30 फीट और बढ़ा दी है। अब हैंडपंपों की बोरिंग 150 फीट से कम नहीं होगी। गहरी बोरिंग होने से शुद्ध पानी मिलने के साथ ही गर्मी के दिनों में पानी छोडने का डर भी नहीं रहेगा। फिलहाल जलनिगम को 785 हैंडपंपों की जिम्मेदारी मिलने से विभागीय कर्मचारी बेहद खुश हैं। दरअसल, भ्रष्टाचार की जद में आने के बाद से जलनिगम के कर्मचारियों के पास कोई काम नहीं था। फिलहाल विधायकों का हैंडपंप आने से विभागीय कर्मचारियों को आगे भी जिम्मेदारी मिलने की आस जगी है।
विज्ञापन

इनसेट----------
अधिकांश माननीय एग्रो पर हुए मेहरबान
लगभग 12 साल बाद जिले के माननीय एग्रो पर मेहरबान हुए हैं। इस वर्ष जिले के अधिकांश माननीयों ने अपने हिस्से की अधिकांश धनराशि एग्रो को दी है। जबकि सड़क निर्माण की धनराशि लोक निर्माण विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---------
हैंडपंप रीबोर की जिम्मेदारी भी छिनी
हैंडपंपों के रीबोर की जिम्मेदारी जलनिगम से छीनकर ग्राम पंचायतों को सौंप दी गई है। अभी तक ग्राम पंचायतों को मरम्मत का अधिकार दिया गया था, मगर अब रीबोर कराने का भी अधिकार प्रदान करने से जलनिगम के पास कोई काम नहीं रह गया है।
वर्जन------
विधायकों के सौ-सौ हैंडपंप लगाने के लिए शासन का पत्र आ गया है। जनप्रतिनिधियों से सूची मांगी गई है। अनुमोदन के बाद हैंडपंपों के लगाने का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

आरएस वर्मा, प्रभारी अधिशासी अभियंता, जलनिगम।

00000

संत अंथोनी में होगी मंडलीय प्रतियोगिता
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के संत अंथोनी इंटर कालेज परिसर में मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता होगी। स्टेडियम में स्थान में नहीं मिलने के कारण अंथोनी कालेज के मैदान को चुना गया है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रयागराज, फतेहपुर और कौशांबी के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। बीएसए अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सात दिसंबर से होने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed