फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हाईवे पर सांड़ से टकराई पशुधन राज्यमंत्री की कार, बाल-बाल बचे

हाईवे पर सांड़ से टकराई पशुधन राज्यमंत्री की कार, बाल-बाल बचे

Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर सांड़ से टकराई पशुधन राज्यमंत्री की कार, बाल-बाल बचे
(संशो. वाराणसी के स्थान पर चंदौली किया गया है)
विज्ञापन

हाईवे पर सांड़ से टकराई पशुधन
राज्यमंत्री की कार, बाल-बाल बचे
- मंत्री जयप्रकाश निषाद के हाथ में आई चोट, कार क्षतिग्रस्त
- मौके पर पहुंचे एसपी, दूसरी कार से रवाना हुए मंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चंदौली से लखनऊ जा रहे प्रदेश के पशुधन राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की कार हाईवे पर सांड़ से टकरा गई। हादसे में मंत्री के हाथ में चोट आई और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी ने दूसरी कार उपलब्ध कराई, जिसके बाद मंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो सके।

प्रदेश के पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद बुधवार की रात चंदौली से लखनऊ की ओर जा रहे थे। करीब पौने नौ बजे उनका काफिला नगर कोतवाली सीमा पार कर जेठवारा थाना क्षेत्र के बढ़नी के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो अचानक कार के सामने सांड़ आ गया। मंत्री की कार उससे टकरा गई। लग्जरी कार का एयरबैग खुल गया, इससे मंत्री बाल-बाल बच गए। केवल उनके हाथ में चोट आई। हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। एस्कार्ट में साथ चल रहे एसओ जेठवारा घटना को छिपाने में जुट गए। कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मंत्री को दूसरी कार उपलब्ध कराई। इसके बाद मंत्री अपने काफिले के साथ लखनऊ रवाना हो सके। इस बाबत एसओ जेठवारा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मंत्री की कार सांड़ से टकराने की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed