फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   डीआईओएस कार्यालय में गरजे शिक्षक नेता

डीआईओएस कार्यालय में गरजे शिक्षक नेता

Tue, 18 Sep 2018 01:47 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
डीआईओएस कार्यालय में गरजे शिक्षक नेता
शिक्षक समस्याओं को लेकर शिक्षक नेताओं ने सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इंटरकालेज महादेव नगर के शिक्षकों को मई माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज अध्यापकों ने चेताया है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सोमवार को डीआईओएस कार्यालय पर हुए धरना-प्रदर्शन में शिक्षक नेताओं ने डीआईओएस की कार्यशैली पर नाराजगी प्रकट की है। जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि नए डीआईओएस ने जब से कुर्सी संभाली है, तब से कार्यालय सम्बंधी समस्याएं बढ़ती जा रही है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित नहीं करके डीआईओएस ने अपमान किया है। शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि साथियों की प्रताड़ना के चलते धरना-प्रदर्शन के लिए हमें मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि महादेव नगर के शिक्षकों के वेतन का भुगतान जब तक नहीं किया जाता है, तब तक आन्दोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे डीआईओएस धरना स्थल पर पहुंचे मगर बातचीत सार्थक नहीं होने पर शिक्षक नेताओं ने प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया, मंगलवार को भी प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर जिलामंत्री आलोक कुमार शुक्ल, राजकिशोर शुक्ल, रामराज मिश्र, करुणेश सिंह, सुरेश त्रिपाठी, अनन्त बहादुर सिंह, विनोद सिंह, बृजेश शर्मा, अलख नारायण सिंह, उमाकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed