फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   14127 farmer in district who are deprived of debt waiver

कर्जमाफी से वंचित रह गए 14,127 किसान

Thu, 26 Jul 2018 11:33 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
प्रतापगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 26 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी का लाभ उठाने से जिले के 14,127 किसान वंचित रह गए हैं। इन किसानों के पास आधार कार्ड ही नहीं थे और जब उनके हाथ में आधार कार्ड आया, तब तक समय सीमा बीत चुकी थी। हालांकि अभी 4012 किसानों की आपित्तयां विचाराधीन हैं। मगर इन किसानों को अपनी चूक के लिए हाथ मलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का जो अभियान चलाया, उसमें जिले के 51,884 किसानों का 220.5 करोड़ रुपये माफ हो गए, मगर जिले के 14,127 किसानों का कर्ज अभी तक नहीं माफ हुआ है, और न ही किसी प्रक्रिया में शामिल हुए हैं। यह किसान कर्जमाफी के दायरे में तो आ रहे थे, मगर इन किसानों के पास आधार कार्ड ही नहीं था। इसलिए कर्जमाफी के दायरे में नहीं आए। इन किसानों के हाथ में जब आधार कार्ड आया, तो ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा समाप्त हो गई थी। कर्जमाफी से वंचित यह किसान अब हाथ मल रहे हैं, फिलहाल 4,012 किसान ऐसे हैं, जिनके आवेदनों का अभी तक निस्तारण नहीं किया गया है। दरअसल, कर्जमाफी को लेकर अधिकारी अब सुस्त हो गए हैं, पहले जो तेजी दिखाते थे, वह अब नहीं रह गई है। ऐसे में बेचारे किसान भी कभी बैंक और कभी अफसरों की परिक्रमा कर रहे हैं।
विज्ञापन


465 खातों में नहीं दर्ज है नामिनी
जिले के 465 किसान ऐसे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है और वह मानक के दायरे में आ रहे हैं, मगर उनकी मौत के बाद उनके पुत्रों का नाम नहीं आने से कर्जमाफी से वंचित रह गए हैं। पिता की मौत के  बाद अगर पुत्रों का नाम बैंक में जुटा होता, तो इन किसानों का भी कर्ज माफ हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन किसानों को आधार कार्ड मिल रहा है, वह अविलंब बैंक पहुंचकर खाते से लिंक कराएं और जिस खाते में अभी नामिनी नहीं है, उसे भी अंकित करा दें, जिससे आवेदन मांगने पर फौरन किसान का चयन हो सकें।
डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed