फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   135 meritorious students honored at educational festival; toppers receive bicycles

Pratapgarh News: शैक्षिक महोत्सव में 135 मेधावियों का सम्मान, टॉपरों को मिली साइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
135 meritorious students honored at educational festival; toppers receive bicycles
शहर के सगरा ढलाई ​​स्थित मैरिज हॉल में आयोजित शै​​क्षिक महोत्सव में सम्मानित किए गए मेधावी। आयो
अखिल भारतीय युवा कुशवाहा महासभा के तत्वावधान में रविवार को सगरा ढलाई में शैक्षिक महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 135 मेधावियों को सम्मानित किया गया। हाईस्कूल के टॉपर ओम मौर्य और इंटरमीडिएट के टॉपर यश मौर्य को साइकिल दी गई। कार्यक्रम के दौरान ही विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद बुद्ध वंदना, त्रिशरण और पंचशील का वाचन हुआ। अध्यक्षता कुंडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मौर्य ने की। उद्घाटन राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा और मुख्य अतिथि सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास की रीढ़ है। गुणवत्तापूर्ण और मूल्यपरक शिक्षा से ही युवा विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं। शिक्षित समाज ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, डॉ. सुलोचना मौर्य, स्नेहा शुक्ला, दीपा मौर्य मौजूद रहीं। संचालन आलोक कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed