फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   डीएम से झूठ बोलने वाले दो डाक्टरों पर होगी कार्रवाई

डीएम से झूठ बोलने वाले दो डाक्टरों पर होगी कार्रवाई

Tue, 09 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
डीएम से झूठ बोलने वाले दो डाक्टरों पर होगी कार्रवाई
डीएम से झूठ बोलने वाले दो डाक्टरों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बीडीओ की जांच में हुआ खुलासा, एडवांस दस्तखत करके गायब थे अधीक्षक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सीएचसी संडवा चंद्रिका से प्राय: नदारद रहने वाले डाक्टरों की चोरी उस समय पकड़ी गई, जब डीएम से झूठ बोलने वाले डाक्टर की हकीकत जांचने बीडीओ पहुंच गए। रिपोर्ट पर डीएम ने सीएमओ से दोनों डाक्टरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने को कहा है।
संडवा चंद्रिका सीएचसी में तैनात अधीक्षक डॉ. सुनील यादव और डॉ. पंकज कुमार मनमाने ढंग से अस्पताल आते हैं। एक डाक्टर के अस्पताल में रहने और दूसरे के गायब रहने पर झूठ बोलकर अफसरों को गुमराह किया जाता है। सोमवार को सेवानिवृत्त एएनएम सरला मिश्रा ने डीएम से अधीक्षक के गायब रहने की शिकायत की। डीएम ने सीएचसी में मौजूद डॉ. पंकज कुमार से जब पूछा तो उन्होंने बताया कि अधीक्षक दस्तखत बनाकर तेजगढ़ पीएचसी की जांच करने गए हैं। इधर सीएमओ ने जब अधीक्षक को फोन लगाया तो उन्होंने पहले तो बताया कि अस्पताल में मौजूद हूं, मगर जब कड़ाई से पूछा तो बताया कि इलाहाबाद में हूं। इधर, डीएम ने बीडीओ संडवा चंद्रिका को फौरन अस्पताल भेजकर जांच करने के लिए कहा। जांच में खुलासा हुआ कि उपस्थिति पंजिका पर एडवांस में दस्तखत बनाकर डाक्टर नदारद हैं। इससे नाराज डीएम शंभु कुमार ने डॉ. पंकज कुमार और अधीक्षक डॉ. सुनील यादव के खिलाफ सीएमओ से कठोर कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

आज आएंगी प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह बुधवार को बेल्हा आ रही हैं। वह सुबह 9.30 बजे निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग आएंगी और सुबह दस बजे सदर विकास खंड के हुडहा गांव में चमरौधा नदी पर बनने वाले पुल की आधारशिला रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नवंबर से प्रारंभ होगी धान खरीद
रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अभी है समय
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़ । जिले में एक नवंबर से धान खरीद प्रारंभ हो रही है। इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य धान कामन-1750 रुपये एवं ग्रेड ए-1770 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। बिक्री वही किसान कर सकेंगे, जो पहले से रजिस्ट्रेशन कराए होंगे।
जिले के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरकारी बिक्री केंद्रों पर धान बेचने की तैयारी करने वाले किसानों को 15 अक्तूबर तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इस वर्ष शासन ने जिले के लिए धान खरीद का लक्ष्य 60,900 मीट्रिकटन निर्धारित किया है। किसानों की सुविधा के लिए विपणन शाखा 17, पीसीएफ 21, यूपी एग्रो 03, कर्मचारी कल्याण निगम के 02 केंद्र खोले गए हैं। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलने वाले केंद्रों पर किसान अपनी सुविधा के अनुसार धान बेच सकते हैं। जिला विपणन अधिकारी यूपी सिसौदिया ने बताया कि धान क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 20.0 प्रति क्विंटल का भुगतान दिया जाएगा।

12 अक्तूबर तक मुहैया कराएं डाटा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पिछड़ा वर्ग के कक्षा 9-10 के छात्र-छात्राओं को आनलाइन वजीफा मुहैया कराने के लिए प्रिंसिपलों से 12 अक्तूबर तक डाटा अग्रसारित कराकर जमा करने को कहा है । जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने कहा है कि समय से डाटा जमा नहीं करने वाले प्रिंसिपल स्वयं जिम्मेदार होंगे।


छात्रावास के लिए करें आवेदन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के राजकीय शिक्षण संस्थानों, पॉलीटेक्निक आईटीआई, महाविद्यालयों में पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाना है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ज्योति त्रिवेदी ने बताया कि इच्छुक राजकीय,स्ववित्त पोषित शैक्षिक संस्थाएं अपना प्रस्ताव 30 अक्तूबर तक कार्यालय में जमा कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed