फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लाखों रुपये दबाकर बैठे दस सचिवों पर कसा शिंकजा

लाखों रुपये दबाकर बैठे दस सचिवों पर कसा शिंकजा

Thu, 06 Sep 2018 06:52 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये दबाकर बैठे दस सचिवों पर कसा शिंकजा
लाखों रुपये दबाकर बैठे दस सचिवों पर कसा शिंकजा
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर थमाया नोटिस, शौचालय का लाखों रुपये दबाकर बैठे हैं सचिव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शौचालय निर्माण का लाखों रुपये दबाकर बैठने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए दस सचिवों को व्यक्तिगत नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। रुपये निकलने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए डीएम ने कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
जिले के दस ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण के लिए एक साल पहले धनराशि भेजी गई थी। खाते से रुपये निकल गए हैं, मगर अभी तक शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है। इसकी जानकारी डीएम को होते ही डीपीआरओ को फटकार लगाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारियों को व्यक्तिगत नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करते हुए शौचालय का निर्माण कराने को कहा है। आसपुर देवसरा विकास खंड के डीह ग्राम पंचायत में तैनात पवन कुमार, रौजा के कमलेश कुमार, सदहा के हरिओम प्रकाश, बेलखरनाथधाम ब्लाक के रखहा ग्राम पंचायत के सचिव कमलाकांत पांडेय, शिवगढ़ के अवधानपुर के वीरेंद्र प्रताप सरोज, मानधाता के अकोढ़िया के हरिनाथ यादव, मंगरौरा के उतरास के विजय कुमार, सांगीपुर के थरिया के रामशिरोमणि मिश्र, पदमाकरपुर के दिनेशमणि त्रिपाठी, भगतपुर के राजेश सिंह को नोटिस जारी कर सप्ताह भर में शौचालय निर्माण का मौका दिया गया है। इधर एडीओ पंचायत संडवा चंद्रिका दयाराम सरोज को नोटिस जारी कर शौचालय निर्माण का लक्ष्य अविलंब पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन



चित्र---------
स्कूल में गिरा हाईटेंशन तार, दो घंटे कैद रहे बच्चे
एनपीआरसी की पहल पर कटी लाइन, अभी तक नहीं जोड़ा गया तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मंगरौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल पगुंलापुर में सुबह उस समय स्कूल के बच्चे दहशत में आ गए जब अचानक शार्ट सर्किट होने के बाद स्कूल परिसर में हाईटेंशन तार गिर पड़ा। करीब दो घटे तक कमरे में कैद रहे बच्चों ने उस समय राहत की सांस ली जब बिजली विभाग की नींद टूटी और सप्लाई ठप की। इसकी जानकारी गांव में होते ही बच्चों की सलामती जानने के लिए परिजन दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगरौरा विकास खंड के प्राइमरी स्कूल पगुंलापुर में सुबह करीब पौने नौ बजे उस समय बच्चे और शिक्षक दहशत में आ गए, जब शार्ट सर्किट होने के बाद अचानक हाईटेंशन तार परिसर में गिर पड़ा। जिस समय स्कूल परिसर में तार गिरा, उस समय बूंदाबांदी हो रही थी। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ शार्ट सर्किट होने के बाद स्कूल परिसर में तार गिरने से स्कूल में मौजूद लगभग 40 बच्चे और दो अध्यापक दहशत में आ गए। स्कूल में मौजूद एनपीआरसी मुकेश दुबे ने मोबाइल से बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी लाइन कटने में दो घंटे का समय लग गया। इससे बच्चे और शिक्षक दहशत रहे। स्कूल परिसर में तार गिरने की जानकारी गांव के लोगों को होते ही बच्चों की सलामती जानने के लिए दौड़ पड़े। फिलहाल सब कुछ ठीक-ठाक मिलने पर अभिभावकों ने राहत की सांस ली। मगर दुर्भाग्य यह रहा कि समाचार लिखे जाने तक स्कूल परिसर में तार पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed