फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   13 susceptible and 28 sensitive areas marked

13 अतिसंवेदनशील और 28 संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित

Sat, 09 Nov 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
13 susceptible and 28 sensitive areas marked
पट्टी में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने को बैठक करते एसडीएम। - फोटो : PRATAPGARH
अयोध्या के राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। जिले के 13 अतिसंवेदनशील और 28 संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर जनपद स्तरीय अफसरों की तैनाती की गई है। जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। नगर कोतवाली में दंगा नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। वहीं, कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।
विज्ञापन

राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद के फैसले को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को तहसील और थानास्तर पर विभिन्न धर्म गुरुओं के साथ ही पुलिस और प्रशासन ने बैठक कर भाईचारे को बनाए रखने का आह्वान किया। अफसरों ने कहा कि फैसला कुछ भी आए, धैर्य से कार्य लेने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जिले के अतिसंवेदनशील इलाकों में शुक्रवार को भी पुलिस फ्लैगमार्च करती रही। जिला प्रशासन ने सभी तहसीलों के एसडीएम और सीओ को पत्र जारी कर थाना और तहसील में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों से भाईचारा बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली में दंगा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसकी जिम्मेदारी एसएसआई रमेशचंद्र राय और तहसीलदार मनीष कुमार को सौंपी गई है। कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिसका प्रभारी अपर उपजिलाधिकारी को बनाया गया है।
तहसीलों में खुलेंगे कंट्रोल रूम
डीएम ने सभी एसडीएम से तहसील में कंट्रोल रूम की स्थापना करने को कहा है। 24 घंटे काम करने वाले यह कंट्रोलरूम अयोध्या रामजन्मभूमि विवाद का फैसला आते ही हरकत में आ जाएंगे।
सीएचसी और पीएचसी को किया गया अलर्ट
जिले के सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट करते हुए एंबुलेंस को हर समय तैयार रखने के लिए कहा गया है। सीएमओ को पत्र लिखकर जीवनरक्षक दवाओं की व्यवस्था करने को कहा गया है। किसी भी लापरवाही के लिए सीएमओ को जिम्मेदार ठहराने की बात कही गई है।
पूर्वी और पश्चिमी सर्किल में बंटा जिला
पूरे जिले को पूर्वी और पश्चिमी सर्किल में बांट दिया गया है। पूर्वी सर्किल की जिम्मेदारी एडीएम और एएसपी पूर्वी को सौंपी गई है, जबकि पश्चिमी सर्किल की जिम्मेदारी सीआरओ और एएसपी पश्चिमी को सौंपी गई है।

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। पुलिस और प्रशासन के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही पुलिस सक्रिय हो जाएगी। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शत्रोहन वैश्य, एडीएम

नगर में पैदल मार्च निकालने को फोर्स के साथ भंगवा चुंगी चौराहा पहुंचे एसपी अभिषेक सिंह।

नगर में पैदल मार्च निकालने को फोर्स के साथ भंगवा चुंगी चौराहा पहुंचे एसपी अभिषेक सिंह।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed