फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घटिया नाली निर्माण पर लगी रोक

घटिया नाली निर्माण पर लगी रोक

Sun, 10 Feb 2019 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
घटिया नाली निर्माण पर लगी रोक
चित्र-----
विज्ञापन

बस तीन दिन और, ऑफर छूट की मची धूम
13 फरवरी को होगा अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का समापन
महिलाओं को पसंद आई बनारसी साड़ी, खरीदारों की उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर के रामलीला मैदान में लगे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल में महिलाओं को बनारसी साड़ी पसंद आ गई है। घरेलू सामानों की खरीदारी करने के साथ ही महिलाएं बनारसी और आजमगढ़ की साड़ियों को खरीदने से नहीं चूक रही हैं। मेला जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है।
बेल्हावासियों को सस्ते दर पर घरेलू सामग्रियों को मुहैया कराने के लिए अमर उजाला ने रामलीला मैदान में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन कर रखा है। इस मेले में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, लुधियाना, पंजाब, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी के साथ ही आजमगढ़ सहित विभिन्न जिलों से आई दुकानें सजी हुई हैं। रविवार की शाम मेले में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पसंदीदा सामान की खरीदारी करने के साथ ही मेले का लुप्त उठाया। खाने-पीने की दुकानों पर महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। बच्चे कुरकुरे का स्वाद चखते रहे, तो महिलाएं पानी का बताशा खाने से नहीं टूकी। टिकिया, चाऊमीन का स्वाद चखने के साथ भी विभिन्न पंडालों का निरीक्षण कर मोल-भाव करते रहे। 13 फरवरी को समाप्त होने वाले मेले का अंतिम दिन नजदीक आते ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


घटिया नाली निर्माण पर लगी रोक
प्रतापगढ़। विकास भवन से कृषि विभाग के बीच बनने वाली घटिया नाली के निर्माण पर डीएम ने रोक लगा दी है। सप्ताह भर से बन रही नाली का बालूू से निर्माण होने की शिकायतें आने के बाद यह कदम उठाया गया है। शहर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय से विकास भवन रोड पर लोक निर्माण विभाग खंड दो नाली का निर्माण करा रहा है। दोनों ओर बनने वाली नाली के निर्माण घटिया सामग्री प्रयोग होने की खबर अधिकारियों तक पहुंचते ही निर्माण पर रोक लगा दी है। आरोप है कि नाली में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। फिलहाल डीएम की ओर से अभी कोई जांच अधिकारी नहीं नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed