फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   स्थिर हुई पछुआ, खिली धूप, ठंड से राहत

स्थिर हुई पछुआ, खिली धूप, ठंड से राहत

Fri, 01 Feb 2019 09:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
स्थिर हुई पछुआ, खिली धूप, ठंड से राहत
रुकी पछुआ की रफ्तार, धूप ने दी ठंड से राहत
विज्ञापन

दिनभर लोगों ने लिया धूप का आनंद, बढ़ा तापमान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। पुरवा हवाएं शुक्रवार को स्थित रहीं। दिनभर लोगों ने धूप का आनंद उठाया। ठंड व गलन का असर नहीं रहा। तापमान में भी वृद्धि हुई। दिनभर बाजारों में चहल-चहल रही। हालांकि शाम को आसमान में बादल छाए रहे।

पिछले दिनों हुई बारिश और ओले गिरने से मौसम का मिजाज बदल गया था। इससे ठंड व गलन बढ़ी थी। इसी में पछुआ हवाएं भी रफ्तार पकड़े रहीं। जिससे ठंड व गलन में इजाफा हो गया। दिन में धूप खिलने के बाद भी लोगों को राहत नहीं थी। ठंड का असर बराबर बना हुआ था। पछुआ के चलते गलन से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। शाम को बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। करीब सप्ताह भर से सुबह- शाम दोनों पहर अलाव जल रहे थे, मगर बृहस्पतिवार को देर शाम मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली। पछुआ हवाओं की रफ्तार स्थिर हो गई। इससे ठंड व गलन का असर कम हो गया। शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल जरूर दिखे, मगर आठ बजे के बाद मौसम साफ हो गया। धूप का असर तेज रहा। इससे ठंड व गलन का असर नहीं रहा। लोग धूप का आनंद उठाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। शहर के बाबागंज, पल्टनबाजार, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, भगवाचुंगी सहित सभी प्रमुख बाजारों मेें खासी चहल-पहल रही। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 24.0 व न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग की मानें तो अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि हुई। मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र प्रजापति बताया कि पछुआ हवाओं के स्थिर होने से ठंड व गलन में कमी आई है। धूप खिलने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed