फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   12 people reached pratapgarh from hyderabad

12 दिन में हैदराबाद से साइकिल से पहुंचे प्रतापगढ़ 

Sat, 02 May 2020 11:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 02 May 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
12 people reached pratapgarh from hyderabad
प्रतापगढ़ में लाॉकडाउन - फोटो : pratagarh
 हैदराबाद से दो युवक साइकिल से ही सुलतानपुर के लिए निकल पड़े। 12 दिन का सफर तय करने के बाद शनिवार को उन्होंने अपने जनपद की सीमा पर पहुंचने के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सुलतानपुर जनपद के महमदपुर पटखौली निवासी शेर अली व बरसाती अली हैदराबाद में समोसा बेचते थे। लॉकडाउन के चलते काम-बाज बंद हो गया। उनके पास जो रुपये थे वह खाने-पीने में खर्च हो गए। आने वाले समय में मुसीबत देखते हुए दोनों 20 अप्रैल को साइकिल लेकर घर के लिए चल पड़े। शनिवार को सुलतानपुर सीमा में पुलिसकर्मियों ने रोका।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि सड़क के किनारे बस्ती में रहने वाले लोग खाने-पीने की सामाग्री मुहैया कराते रहे। चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने बिस्टिक व नमकीन दिया। कोहड़ौर पुलिस ने दोनों का नाम-पता रजिस्टर में दर्ज करने के बाद उन्हें स्कूल में 14 दिनों तक क्वारंटीन रहने का सुझाव दिया। पुलिस की शर्त मानने के बाद सभी को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed