फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   12 crore bridge to be built on Bakulahi river, relief

बकुलाही पर बनेगा 12 करोड़ की लागत से पुल

Thu, 14 Jan 2021 12:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
12 crore bridge to be built on Bakulahi river, relief
मानधाता। बरसात के दिनों के साथ ही आम दिनों में ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनी बकुलाही नदी से गुजरना आसान होगा। बहरापुर लिलौली मार्ग पर बकुलाही नदी पर 12 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। शासन ने 64 लाख रुपये का बजट सेतु निगम को जारी भी कर दिया है।
विज्ञापन

मानधाता विकासखंड से गुजरी बकुलाही नदी आसपास के ग्रामीणों के लिए बरसात के अलावा आम दिनों में भी मुसीबत बनी रहती है। इससे लोगों को दूर का चक्कर लगाकर अपनी मंजिल पर पहुंचना पड़ता है।
विज्ञापन

लिलौली बहरापुर मार्ग पर लिलौली घाट पर काफी दिनों से पुल बनाने की मांग आवाज उठ रही थी। ग्रामीणों की मांग को पूरा कराने के लिए पूर्व मंत्री के पीआरओ दिनेश सिंह डगैता ने प्रयास किया। शासन स्तर पर ग्रामीणों की मांग की बाबत कई पत्र भी भेजे गए। दिनेश सिंह की पैरवी के बाद शासन ने लिलौली घाट पर पुल 12 करोड़ की लागत से पुल बनाने की मंजूरी दी है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम को 64 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत कर दिया है। पुल के साथ ही पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक निर्माण कार्य भी शामिल किया गया है। इस पुल के बन जाने से इलाके के बीस गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। वह लंबी दूर कर नदी पार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां लेने गई दवा, बेटे ने फांसी लगाकर दी जान
घर में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरामेदनीगंज। बेटे के पेट में दर्द की दवा लेने मां के बाहर जाते ही बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मानधाता थाना क्षेत्र के अमिलहा हरचेतपुर निवासी जय प्रकाश पटेल उर्फ गुड्डू (26) पुत्र राजेंद्र प्रसाद पटेल बुधवार को काफी देर बाद सोकर उठा। उसकी मां ने उसे खाना खाने के लिए कहा। जय प्रकाश ने बताया कि उसकी पेट में दर्द हो रहा है। यह सुनने के बाद उसकी मां दवा लेने चली गई। उस समय उसकी पत्नी घास काटने गई थी। जय प्रकाश की मां दवा लेकर घर लौटी। कमरे के भीतर घुसते ही उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। जय प्रकाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देखते ही वह रोने लगी। आसपास के लोग दौड़ पड़े। खेत से उसकती पत्नी रोते बिलखते पहुंची। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed