{"_id":"623211857feaac6972437abe","slug":"12-candidates-found-copying-in-state-university-examinations-rustic-pratapgarh-news-ald3289416197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीबीपीजी में नकल करते पकड़े गए 12 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीबीपीजी में नकल करते पकड़े गए 12 परीक्षार्थी
विज्ञापन
राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल करते मिले 12 परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया है। पीबीपीजी परीक्षा केंद्र पर उड़ाका दल ने नकल करते हुए नौ और पीबीपीजी परीक्षा केंद्र पर तीन परीक्षार्थियों को पकड़ा। सभी की उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया।
प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं इन दिनों जिले के 15 केंद्रों पर चल रही हैं। पीबीपीजी परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में उड़ाका दल के संयोजक डॉ. उपेंद्र सिंह के निर्देशन में श्रद्धा श्रीवास्तव, रश्मि सिंह, डॉ. जितेंद्र सैनी और डॉ. अजय सिंह ने परीक्षार्थियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान सात परीक्षार्थी नकल सामग्री के साथ पकड़े गए। बीपीएड, एलएलबी, बीए एलएलबी के 2-2 जबकि एमएससी गणित के पर्चे में एक परीक्षार्थी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान पीबीपीजी परीक्षा केंद्र में उड़ाका दल ने दो परीक्षार्थियों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ लिया। केंद्र अध्यक्ष डॉ. बृजभानु सिंह ने कड़े गए सभी परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया है।
विज्ञापन
उधर, हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज लालगंज परीक्षा केंद्र पर उड़ाका दल ने तीन परीक्षार्थियों को दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा। एमएड, एमएससी भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान के 1-1 परीक्षार्थियों को पकड़ा गया। केंद्र अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र मिश्र ने उत्तर पुस्तिका जमा कराकर आरोपी परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया।
209 ने छोड़ी परीक्षा
पीबीपीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 28, हेमवती नंदन बहुगुणा में 84, एमडीपीजी में 52, जबकि सरस्वती पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दोनों पालियों में कुल 45 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी हैं।