फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सजने लगे मां के दरबार, कल होगी जय-जयकार

सजने लगे मां के दरबार, कल होगी जय-जयकार

Thu, 04 Apr 2019 11:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
सजने लगे मां के दरबार, कल होगी जय-जयकार
फोटो 000
विज्ञापन

सजने लगे मां के दरबार, कल होगी जय-जयकार
पौराणिक देवीधामों में जोर-शोर से चल रही बासंतिक नवरात्र की तैयारी, बाजारों की भी बढ़ी रंगत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शनिवार से शुरू हो रहे नवरात्र को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। पौराणिक देवीधामों को सजाने के साथ ही साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। शहर के पौराणिक बेल्हा देवीधाम, बाराही देवी धाम, चंद्रिकन देवीधाम को सजाया जा रहा है। रंगाई-पुताई के साथ ही बिजली की आकर्षक सजावट की जा रही है। श्रद्धालुओं की भीड़ नियंत्रित करने के लिए मुख्यद्वार से बैरिकेडिंग भी की जा रही है। ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त फोर्स के साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी दुरुस्त किए जा रहे हैं। उधर, नवरात्र के पर्व को लेकर बाजारों की रंगत भी बढ़ गई है। शहर से लेकर गांव तक बाजारों में नारियल, बताशा व रंग-बिरंगी चुनरी दुकानों पर सज गई हैं। नवरात्र की तैयारी को लेकर दुकानदार भी जुटे हुए हैं। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, सदर बाजार, घंटाघर, पल्टन बाजार, अंबडेकर चौराहे पर दुकानें सज गई हैं। नौ के अनुष्ठान करने वाले लोग पूजन की तैयारी में जुटे हैं। कलश स्थापना, हवन, पारण के साथ ही पूजन-पाठ के लिए उपर्युक्त मुर्हूत के लिए पंडितों से संपर्क साध रहे हैं।
इनसेट---------------------
अभिजीत मुहूर्त में करें कलश स्थापना
बासंतिक नवरात्र के प्रतिपदा के दिन 6 अप्रैल को वैधृति योग सुबह सूर्योदय के बाद शुरू हो जाएगा। वैधृति योग में कलश स्थापना का विधान नहीं होता है। आचार्य पं. आलोक मिश्र ने बताया कि वैसे तो वैधृति योग रात्रि 9.21 बजे तक रहेगा। मगर इस बीच सुबह 11.35 से अभिजीत मुर्हूत का शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि यह मुर्हूत दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इस मुर्हूत में कलश स्थापना का विधान है। इस मुर्हूत में विधि-विधान से कलश स्थापना करने से अनुष्ठान को सार्थकता मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट--------------------------
एक ही दिन अष्टमी और नवमी
आचार्य पं. आलोक मिश्र ने बताया कि बासंतिक नवरात्र के महापर्व की अष्टमी व नवमी तिथि एक ही दिन पड़ रही है। 13 अप्रैल को सुबह 8.16 बजे तक अष्टमी तिथि रहेगी, इसके नवमी तिथि शुरू हो जाएगी। जिसके बाद हवन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--------------------------
दिनभर करें पारण
14 अप्रैल को सुबह छह बजे के बाद दिनभर पारण का विधान है। व्रती लोग विधि-विधान से पारण कर अपना अनुष्ठान पूर्ण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed