फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गरीब होते हुए भी आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज का नहीं किया गया इलाज, परिजन परेशान

गरीब होते हुए भी आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज का नहीं किया गया इलाज, परिजन परेशान

Fri, 08 Feb 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
गरीब होते हुए भी आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज का नहीं किया गया इलाज, परिजन परेशान
फोटो--------
विज्ञापन

नहीं मिली एंबुलेंस, पांच किमी पैदल ठेले पर बीमार पिता को ले गया बेटा
गरीब होते हुए भी आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज का नहीं किया गया इलाज, परिजन परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। स्वतंत्र प्रभार स्वास्थ्य मंत्री के गृह जनपद में स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावे फेल हो रहे हैं। 15 से 20 मिनट में एंबुलेंस मुहैया कराने का दावा करने वाला स्वास्थ्य विभाग घंटों प्रतीक्षा के बाद भी उपलब्ध नहीं करा पाया। इससे शुक्रवार को एक किसान अपने बीमार पिता को ठेले पर लादकर पांच किमी पैदल चलकर घर ले गया। चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर किया था।
नगर कोतवाली के सिटी कस्बा निवासी श्रीराम (65) सांस की बीमारी से पीड़ित है। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण श्रीराम का बेटा अमर पांच दिन पहले उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां भर्ती करवाकर इलाज करा रहा था। हालत में सुधार होने के बजाए उसके शरीर में सूजन आने लगी। इससे चिकित्सक परेशान हो गए। उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। अमर पैसा न होने के कारण पिता को प्रयागराज ले जाने में असमर्थता जता रहा था। उसका कहना है कि आयुष्मान भारत योजना की पात्रता की सूची में नाम होने के बाद भी उसे इसका लाभ नहीं मिला। किसी तरह अमर पिता को प्रयागराज लेकर जाने के लिए तैयार हो गया तो उसे 108 एंबुलेंस नहीं मिली। इससे वह परेशान हो गया। वह भागकर घर गया और ठेला लेकर आया। पिता को ठेले पर लेटाकर करीब पांच किमी पैदल चलकर वह घर पहुंचा। चिकित्सकों ने न तो एंबुलेंस मुहैया कराई और न ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उसका इलाज कराया।
विज्ञापन

वर्जन
किसी मरीज को प्रयागराज इलाज कराने के लिए रेफर किया जाता हेै तो उस पर दबाव नहीं बनाया जाता है। वह जानबूझकर घर चला जाए या फिर इलाज न कराना हो तो किसी को रोका नहीं जा सकता। श्रीराम की हालत गंभीर देखकर उसे प्रयागराज रेफर किया गया था। उसके परिवार के लोग प्रयागराज के बजाए घर जाने के लिए एंबुलेंस की मांग कर रहे थे। हो सकता है इसलिए एंबुलेंस न मिली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर मनोज खत्री, जिला अस्पताल।
वर्जन--------
जानकारी मिली है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। यदि आयुष्मान भारत योजना की पात्रता की सूची में उसका नाम है तो उसका इलाज प्रतापगढ़ में ही होगा। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। रही बात एंबुलेंस की तो यदि प्रयागराज ले जाने के लिए नहीं मिली होगी तो कार्रवाई की जाएगी। घर लेकर जाने के लिए एंबुलें किसी को नहीं दी जा सकती है।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed