फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बकुलाही पर पुल से हजारों लोगों को फायदा : धीरज

बकुलाही पर पुल से हजारों लोगों को फायदा : धीरज

Mon, 10 Dec 2018 07:31 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
बकुलाही पर पुल से हजारों लोगों को फायदा : धीरज
चित्र----
विज्ञापन

बकुलाही पर पुल से हजारों लोगों को फायदा : धीरज
संसारपुर घाट पर पुल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/रानीगंज। रानीगंज विधानसभा के संसारपुर बकुलाही नदी घाट पर बनने वाले पुल के निर्माण की आधारशिला विधायक धीरज ओझा और डीएम शंभु कुमार ने संयुक्त रूप से रखी। इस मौके पर रानीगंज विधायक ने कहा कि पुल का निर्माण होने से क्षेत्र के जनता की पुुरानी मांग पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इस पुल के बनने से लगभग चालीस गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।
सोमवार को बकुलाही नदी के तट पर पुल निर्माण के लिए मंत्रोच्चारण के बीच शिलान्यास किया गया। रानीगंज विधायक धीरज ओझा के साथ ही डीएम शंभु कुमार और सीडीओ राजकमल यादव पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरज ओझा ने कहा कि मैने क्षेत्र का विकास करने का संकल्प लिया है और उसे साकार करने की दिशा में यह एक छोटा प्रयास है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण होने से शहर की दूरी कम हो जाएगी। रानीगंज क्षेत्र का चतुर्दिक एवं सतत विकास के साथ आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में पहचान दिलाना ही एकमात्र लक्ष्य है। डीएम शंभु कुमार ने कहा कि इस पुल के निर्मित होने से दो क्षेत्र एक दूसरे से जुड़ जाएंगे। पुल के बनने से रोजगार और शिक्षा में बेहतरी होगी। डीएम ने विधायक के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि कार्य करने की लगन से मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में वृहद गौ-संरक्षण केंद्र, विद्युत वितरण खंड रानीगंज की स्थापना, नगर पंचायत रानीगंज को आदर्श नगर पंचायत घोषित कराने के साथ ही अरबों रुपये की परियोजनाओं से संतृप्त किया है, जिससे रानीगंज क्षेत्र को प्रदेश में अलग पहचान मिली है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य लल्लन परिहार, बद्री गुप्ता, नीरज ओझा, अजय ओझा, डीआर सिंह, दिनेश यादव, जेई एसके सिंह, अंशुमान सिंह, वंशीधर दूबे, हरदेव तिवारी, श्यामधर, मानसिंह, शशि मिश्र, रामदुलार मिश्र, विनोद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



हेलीपैड का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम
प्रतापगढ़। सूबे के राज्यपाल राम नाईक बुधवार को जिले में एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने आ रहे हैं। सोमवार को डीएम शंभु कुमार पुलिस लाइन पहुंचे और हेलीपैड का निरीक्षण किया। डीएम ने एसपी एस आनंद से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने बताया कि 12 दिसंबर को राज्यपाल का हेलीकॉप्टर अपराह्न 1.15 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर अपराह्न 1.50 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेगा। राज्यपाल अपराह्न दो बजे से अपराह्न 3.15 बजे तक जगदीश मातनहेलिया मेमोरियल ट्रस्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज आएंगे खाद्य आयुक्त, करेंगे समीक्षा बैठक
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शासन की प्राथमिकताओं एवं विकास कार्यक्रमों के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थलीय निरीक्षण करने के लिए आलोक कुमार खाद्य आयुक्त उप्र लखनऊ को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। मंगलवार को खाद्य आयुक्त दस बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजनांतर्गत विकास खंड लालगंज में चयनित समग्र ग्राम भदारी कला की खुली बैठक में भौतिक कार्यों एवं लाभार्थियों को दी गई सुविधाओं का सत्यापन और तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की सत्यता की जांच करेंगे। पूर्वाह्न 11.30 बजे से अपराह्न एक बजे तक नोडल अधिकारी शासनादेश के क्रम में 70 एजेंडा बिंदु के अनुसार विकास भवन में समीक्षा बैठक करेंगे। अपराह्न ढाई से तीन बजे तक नोडल अधिकारी तहसील रानीगंज, थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न तीन से चार बजे तक नोडल अधिकारी ट्रामा सेंटर रानीगंज, राजकीय इंटर कालेज प्रतापगढ़ में 100 बेड छात्रावास, एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालमऊ शिवगढ़ का स्थलीय सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed