फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अमेठी के युवक को ट्रेलर ने रौंदा, मौत

अमेठी के युवक को ट्रेलर ने रौंदा, मौत

Sat, 08 Dec 2018 12:15 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के युवक को ट्रेलर ने रौंदा, मौत
फोटो-31- घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस-
विज्ञापन

अमेठी के युवक को ट्रेलर ने रौंदा, मौत
हाईवे पर हुई घटना, भाग निकला चालक
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़। प्रयागराज से बाइक लेकर घर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक वाहन छोडक़र भाग निकला। पुलिस ने दूर तक फैले शव के हिस्सों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अमेठी जनपद के रघ्घीपुर निवासी कामतानाथ पांडेय (35) शुक्रवार को बाइक लेकर प्रयागराज गया था। वहां से रात करीब पौने आठ बजे घर की ओर लौट रहा था। नगर कोतवाली के सरायसागर के करीब हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका शव कई टुकड़ों में बंट गया। घटना के बाद चालक वाहन छोडक़र भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस दौरान काफी देर तक वाहनों का आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

गियर में स्टार्ट हुई डीएम की कार, चालक घायल
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी आवास पर सफाई करते समय चालक ने गियर में ही कार स्टार्ट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। जिलाधिकारी आवास पर शुक्रवार की सुबह डीएम की कार का चालक घनश्याम जायसवाल (45) इनोवा कार की सफाई कर रहा था। इस बीच गियर में ही उसने कार स्टार्ट कर दी। जिससे कार आगे बढ़ गई। कार के दरवाजे में फंसकर वह दूर तक घसीटता रहा। दीवार से टकराने के बाद कार रुकी। चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से छप्पर जला
कोहड़ौर। आग लगने से छप्पर जलकर राख हो गया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के शिवपुर कला निवासी अमरेश के छप्पर में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से उसका छप्पर जलकर राख हो गया। छप्पर में मवेशियों के लिए रखा भूसा और अनाज जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed