फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत

ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत

Mon, 19 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत
प्रतापगढ़/रखहा। बेकाबू ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। पीछे बैठा साथी घायल हो गया। अस्पताल में डाक्टरों के मृत घोषित करने पर रिश्तेदार शव लेकर घर चले गए। लाश देखते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के यहियापुर निवासी अब्दुल मजीद (22) पुत्र नसीर अहमद सोमवार को घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला। उसके साथ नसीम भी था। दीवानगंज बाजार में कुछ देर ठहरने के बाद दोनों बाइक से शहर के लिए चल पड़े। बाइक मजीद चला रहा था। रखहा के करीब सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मजीद का सिर सड़क किनारे पत्थर से टकरा गया। उसके पैर व शरीर के अन्य हिस्से में चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक चालक ट्रक लेकर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल मजीद व उसके साथी नसीम को लोगों ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन व रिश्तेदार अस्पताल में रोने लगे। जिससे वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बवाल की आशंका से स्वास्थ्यकर्मी सहमे रहे। सूचना मिलने पर मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी पहुंचे। इस बीच परिजन शव लेकर घर चले गए। मजीद की लाश घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। मृतक के पिता मुंबई में रहते हैं। दो बड़े भाई बाहर रहते हैं। मजीद बीएससी की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन


ईद की खुशियों पर ग्रहण
ईद का पर्व खुशियों के बीच मनाने के लिए मजीद परिवार के साथ तैयारियों में जुटा था। सोमवार को वह मां से इजाजत लेने के लिए ईद की नमाज अदा करने के लिए कपड़ा खरीदने निकला था। कपड़ा लेने के लिए वह शहर आ रहा था। इसके अलावा अन्य सामान की खरीददारी भी उसे करनी थी, लेकिन उसका सपना पूरा न हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं छूटा था मजीद का रोजा
पाक रमजान माह में अल्लाह की रजा हासिल करने के लिए मजीद रोजा रखा था। रोजा रखने के बाद भी वह अपने काम में मशगूल रहता। रिश्तेदारों की मानें तो वह अक्सर पढ़ाई में व्यस्त रहता। उसके मौत की खबर मिलने पर पिता मुुंबई से रवाना हो गए।



ट्रक की टक्कर से बीएससी के छात्र की मौत
मोटरसाइकिल सवार साथी को भी आईं चोटें, ट्रक लेकर भाग निकला चालक
रखहा के करीब हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed