फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   114 rural roads will be improved in the district with Rs 23 crore.

Pratapgarh News: जिले में 23 करोड़ रुपये से संवरेंगी 114 ग्रामीण सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
114 rural roads will be improved in the district with Rs 23 crore.
जनपद के 17 ब्लॉकों में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सांसद के प्रस्ताव पर 23 करोड़ रुपये से 114 ग्रामीण सड़कों की सूरत जल्द बदलेगी। शासन ने छह करोड़ रुपये प्रथम किस्त के रूप में जारी किए हैं। अप्रैल के अंत तक सड़कों के कायाकल्प का कार्य शुरू होने की उम्मीद है। सड़कों के बनने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी।
विज्ञापन

त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत स्थित बाबा भयहरण धाम में में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण होगा। जिसमें करीब डेढ़ करोड़ खर्च किए जाएंगे। डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि जनपद की ग्रामीण सड़कों का जल्द कायाकल्प होगा। जनप्रतिनिधियों से मिले प्रस्ताव को शासन ने स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन

योजना के तहत आठ संपर्क मार्ग, 106 इंटरलाॅकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि योजना की पहली किश्त 5.99 करोड़ मिल चुकी है। कार्यदायी संस्था आवास विकास परिषद, पीडब्ल्यूडी, आरईएस को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव-गांव दुरुस्त होगा आवागमन
योजना के तहत बनने वाली प्रस्तावित सड़कें सालाें से जर्जर थीं। कहीं पर कच्ची सड़कों से लोग आवागमन करते थे। लक्ष्मणपुर के अमरौना निवासी अमित ने बताया कि गांव का रास्ता कच्चा है। इंटरलॉकिंग होने से आवागमन में सहूलियत होगी। वहीं संडवा चंद्रिका के मनोज मिश्रा ने बताया कि सालों से जर्जर रास्ते से आवागमन मुश्किल से होता था। अब सड़क बनने से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed