फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   12 मई को जो सोएंगे, वह पांच साल तक रोएंगे

12 मई को जो सोएंगे, वह पांच साल तक रोएंगे

Sun, 14 Apr 2019 11:29 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
12 मई को जो सोएंगे, वह पांच साल तक रोएंगे
12 मई को जो सोएंगे, वह पांच साल तक रोएंगे
विज्ञापन

प्रतापगढ़। एलायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा रविवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
क्लब की महिला टीम ने रखहा, दीवानगंज, महुली, बेनीपुर सहित दर्जनभर गांवों का भ्रमण कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। क्लब के इंटरनेशनल एडवाइजर समाजसेवी रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि 12 मई को अपने- अपने बूथों पर जाकर मतदान करें। ताकि एक सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला रखी जा सके। कहा कि जो 12 मई को सोएगा, वह पांच साल तक रोएगा। वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पूजन गुप्ता, रेखा ऊमरवैश्य, आरती, पूजा, बबलजी, सुभद्रा, अशोक कुमारी, संध्या, प्रमिला आदि मौजूद रहीं।
धूमधाम से मनाया गया बैशाखी का पर्व
प्रतापगढ़। गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज व गुरुद्वारा सिंह सभा पंजाबी कालोनी में बैशाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को रात 8.30 बजे गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज में कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें मुरादाबाद से आए जितेंद्र सिंह ने अपने जत्थे के साथ शबद-कीर्तन गायन किया व पर्व के बारे में विस्तार से बताया। समापन से पूर्व जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 वर्ष पूरे के उपलक्ष्य में शहीदों की याद में अरदास के द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। रविवार को सुबह दोनों गुरुद्वारों में संगतों ने पहुंचकर शबद-कीर्तन. हरि जस श्रवण किया। इस दौरान प्रचारकों ने बताया कि आज ही के दिन 1699 को आनंदपुर साहिब में गुरु गोविंद सिंह ने पंज प्यारों को अमृत का पान कराया व उन्ही पंज प्यारों से खुद भी अमृतपान किया। खालसा पंथ की स्थापना की। पुरुषों के नाम के बाद सिंह व स्त्रियों के नाम के बाद कौर लगाकर सिक्ख कौम की स्थापना की। इस अवसर पर सिंह सभा के हजूरी रागी भाई मनोहर सिंह ने कीर्तन किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुरेंद्र सिंह, करमजीत सिंह, मंजीत सिंह गोबिंद, परमजीत सिंह, जगमीत सिंह, सतबीर सिंह, नरेंद्र सिंह दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली चोरी करते पकड़े गए, रिपोर्ट
प्रतापगढ़। शहर के दहिलामऊ मुहल्ले में होमगार्ड आफिस के समीप विद्युत विभाग की टीम ने दहिलामऊ उपकेंद्र के अवर अभियंता बीआर भारती के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान निशा सदरुल, कमरूल निशा व मो. हबीब को अवैध तरीके से बिजली चोरी करते पाए गया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बिजली विभाग की छापेमारी से मुहल्ले में हडक़ंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed