{"_id":"5c842227bdec22146c222fa8","slug":"111552163367-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने तीन किलो गांजा, पिस्टल और तमंचा के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने तीन किलो गांजा, पिस्टल और तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 24
पौने तीन किलो गांजा, पिस्टल और तमंचा के साथ दो गिरफ्तार
कुंडा स्टेशन पर बेचने जा रहे थे दोनों, बाइक भी पुलिस के कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। गाजा, तमंचा और पिस्टल के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया। दोनों गांजा बेचने का कारोबार करते थे। उनके पास से बरामद बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की शाम सूचना मिली कि बेती रोड की तरफ से अक्सर बदमाशों का आवागमन होता है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने टीम बनाकर करेंटी रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बेंती की तरफ से एक बाइक पर दो लोग आए। पुलिस को देखते ही वह भागने लगे। इस पर सिपाहियों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर बताया कि पीछे बैठे व्यक्ति के पास बोरी में गांजा भरा हुआ है। इस पर पुलिस उन्हें बाइक सहित कोतवाली ले आई। तलाशी के दौरान उनके पास से एक 32 बोर की पिस्टल, दो कारतूस, एक 12 बोर का तमंचा के साथ ही दो किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान कुंडा गयासपुर निवासी आफताफ अहमद पुत्र इरशाद व आकिब पुत्र अलीम खान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
फोटो- 25
एसडीएम को बुलाने के लिए अंत्येष्टि रोकी, दो घंटे बाद उठाया शव
आवास, जमीन का पट्टा और गरीबी रेखा का कार्ड बनाने के आश्वासन पर माने
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। दुर्घटना में घायल होने से हुई युवती की मौत से आक्रोशित लोगों ने शनिवार को उसकी अंत्येष्टि करने से मना कर दिया। इस दौरान एसडीएम को बुलाने की मांग की गई। सूचना पर थोड़ी देर में एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद शव को अंत्येष्टि के लिए उठाया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बाघराय बाजार निवासी संतोष अग्रहरी की पुत्री सपना (23) परिवार की ही शांती देवी (40) पत्नी प्रेम कुमार व उनकी पुत्री पूनम (22) शुक्रवार की भोर में शौच के लिए गई थी। लौटते समय बाजार के किनारे ट्रक पलट गया। इसकी चपेट में आकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन सभी को एसआरएन प्रयागराज ले गए, जहां सपना की मौत हो गई। इस पर उसके शव को पोस्टमार्टम के बाद शाम को घर ले आया गया। शाम होने का बहाना करके परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। सुबह फिर एसडीएम को बुलाने की मांग को लेकर परिजन अड़ गए। सूचना पर एसडीएम और कुंडा सीओ मौके पर पहुंचे। वहां एसडीएम विजय पाल सिंह ने परिजनों को जमीन का पट्टा, गरीबी रेखा का कार्ड और एक आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शव उठाया गया। उधर, गंभीर रूप से घायल पूनम और शांति देवी को उनके परिजन इलाज के लिए मुंबई ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फोटो- 26
एमएच बालिका इंस्टीट्यूट के प्रबंधक को मिलेगा ‘शिक्षा भारती अवार्ड’
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। बालिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विद्यालय प्रबंधक को शिक्षा भारती अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह इंडियन अचीवरर्स फोरम दिल्ली में आयोजित करने जा रहा है। इसके लिए उन्हें आमंत्रण पत्र भेजा गया है। कुंडा के बरई गांव स्थित एमएच बालिका इंस्टीट्यूट में बालिकाओं को शिक्षा दी जाती है। इसमें ज्यादातर बालिकाएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से शामिल हैं। प्रबंधक के बालिका शिक्षा में सतत प्रयास को लेकर इंडियन अचीवरर्स फोरम ने शिक्षा भारती अवार्ड से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। फोरम दिल्ली के वर्धमान सनराइज प्लाजा में वसुंधरा इंक्लेव में कार्यक्रम का आयोजन 24 फरवरी को करेगा। फोरम ने इस कार्यक्रम में शामिल होने और सम्मानित करने के लिए बरई गांव निवासी प्रबंधक मुमताज अहमद को बुलावा पत्र भेजा है।