फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पांच करोड़ से बदलेगी शहर की सडक़ों की सूरत

पांच करोड़ से बदलेगी शहर की सडक़ों की सूरत

Tue, 09 Oct 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ से बदलेगी शहर की सडक़ों की सूरत
पांच करोड़ से बदलेगी शहर की सड़कों की सूरत
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल सड़क योजना के तहत शासन से मिली मंजूरी
शहर के प्रमुख मार्गों का भेजा गया है प्रस्ताव
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। शहर की प्रमुख सड़कों की सूरत जल्द बदलने वाली है। नगर पालिका ने इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। धनराशि आते ही शहर की तस्वीर बदलने की दिशा में काम प्रारंभ करा दिया जाएगा।
अभी तक शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए शासन द्वारा रिवालविंग फंड से धनराशि दी जाती थी। इस बार शासन ने इस योजना को पंडित दीनदयाल सड़क विकास योजना का नाम दे दिया है। शहर की बदहाल सड़कों की दशा सुधारने के लिए चेयरमैन प्रेमलता सिंह व पूर्व विधायक व अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह ने शासन स्तर पर प्रयास किया। जिसके बाद शासन ने 5 करोड़ की धनराशि से बनने वाले प्रमुख मार्गों का प्रस्ताव नगर पालिका से मांगा। शासन का पत्र मिलते ही पालिका की ओर से राजापाल टंकी से लेकर सदर बाजार तक, कोषागार तिराहे से भंगवाचुंगी, सुमित्रापुरी से लेकर शिवमंदिर रोड के अलावा अन्य प्रमुख मार्गों को बनाने का इस्टीमेट दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही शासन से धनराशि प्राप्त हो जाएगी।
विज्ञापन

इनसेट------
पुरानी सड़कों का भी होगा कायाकल्प
नगर पालिका प्रमुख मार्गों के साथ ही पुरानी क्षतिग्रस्त सड़कों का कायाकल्प करनेके लिए भी प्रयासरत है। चेयरमैन की ओर से शासन स्तर पर शहर की दूसरी सड़कों की मरम्मत कराने की भी तैयारी है। ताकि शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाया जा सके। मोहल्लों में आवश्यकता के हिसाब से इंटरलाकिंग व नाली निर्माण का कार्य भी होगा। ताकि शहरियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-----
शासन स्तर पर प्रयास कर शहर के प्रमुख मार्गों की सूरत बदलने के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई गई है। ऐसे मार्गों का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही धनराशि मिल जाएगी।
प्रेमलता सिंह, चेयरमैन, नगर पालिका परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed