{"_id":"5ba00bc9867a557f714f78bb","slug":"111537215433-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति ने ठोंका 1.28 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति ने ठोंका 1.28 लाख का जुर्माना
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं लदे ट्रक के कागज की पड़ताल करने के बाद मंडी समिति ने 1.28 लाख रुपये का जुर्माना ठोंका है। ट्रक मछली शहर के भाजपा नेता का होने के कारण वह शुल्क जमा करने के बजाय पुलिस पर नेताओं से दबाव बनाता रहा। समाचार लिखे जाने तक मंडी शुल्क की अदायगी नहीं करने से ट्रक रानीगंज थाने में खड़ा रहा।
रानीगंज पुलिस ने शनिवार को बभनमई के पास गेहूं लदा ट्रक पकड़ था। मंडी समिति के कर्मचारियों को फोन कर बुलाने पर 1.28 लाख रुपये का जुर्माना ठोंक दिया। मंडी समिति की यह कार्रवाई होते ही मछली शहर के भाजपा नेताओं का फोन घन-घनाने लगा। स्थानीय नेताओं ने भी ट्रक छुड़ाने का प्रयास किया, मगर दुर्भाग्य यह था कि मंडी समिति जुर्माने की कार्रवाई कर चुकी थी। ऐसे में ट्रक छोड़ने में पुलिस ने असर्थता प्रकट की है। मंडी निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव और सहायक नितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से थाने में तहरीर देकर जुर्माना अदा करने के बाद ही ट्रक छोड़ने को कहा है। फिलहाल शाम तक न तो जुर्माना अदा किया गया था और न ही ट्रक थाने से छोड़ा गया। मंडी सचिव रमेश पांडेय ने बताया कि ट्रक चालक नेतागीरी कर रहा है। जब तक शुल्क नहीं मिलता है तब तक ट्रक नहीं छोड़ा जाएगा।