फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पशु तस्करों के हमले में आरक्षी घायल, पुलिस वाहन का शीशा टूटा

पशु तस्करों के हमले में आरक्षी घायल, पुलिस वाहन का शीशा टूटा

Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्करों के हमले में आरक्षी घायल, पुलिस वाहन का शीशा टूटा
पशु तस्करों के हमले में आरक्षी घायल, पुलिस वाहन का शीशा टूटा
विज्ञापन

उड़ैयाडीह मोड़ पर पशु तस्करों को पुलिस ने रोकने का किया था प्रयास
भागने में कामयाब हुए पशु तस्कर, नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। पशु तस्करों ने वाहन रोकने पर पुलिस पर जमकर ईंट पत्थर बरसाए। जिससे आरक्षी घायल हो गया और डायल 100 के वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पथराव के चलते पुलिस को बैकफुट पर होना पड़ा। मौका पाकर पशु तस्कर भाग निकले। घायल सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रानीगंज से पट्टी की ओर पशु तस्कर पिकअप से निकल रहे थे। इस बात की खबर मिलने पर रानीगंज पुलिस ने जानकारी सीधे कंट्रोल को देते हुए पशु तस्करों को पकडने के लिए चेकिंग लगाने की बात कही। खुद पशु तस्करों का पीछा करने की भी जानकारी दी। कंधई थाना क्षेत्र की पीआरपी वाहन के पुलिसकर्मी उड़ैयाडीह मोड़ पर आकर पशु तस्करों के आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही पशु तस्करों का पिकअप करीब आया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। वाहन पर सवार पशु तस्कर पुलिसकर्मियों पर ईंट पत्थर बरसाने लगे। जिससे पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा। पथराव के दौरान डायल 100 के चालक प्रशांत कुमार सिंह को चोटें आईं और वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस टीम आगे कुछ कार्रवाई करती, इसके पहले ही पशु तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए प्रतापगढ़ की ओर भाग निकले। इस मामले में पुलिस वैन पर मौजूद कांस्टेबल राम शरण पांडेय की तहरीर पर आठ- नौ पशु तस्करों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई । इस मामले में सीओ पट्टी जीडी मिश्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पशुतस्करों ने पुलिस पार्टी पर ईंट पत्थर बरसाया है। इससे एक आरक्षी जहां चोटहिल हुआ है वहीं गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। पशु तस्करों को चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट--------
ईंट-पत्थर लेकर चलते हैं पशु तस्कर
रानीगंज और पट्टी इलाके में इन दिनों मवेशी चोरों की भरमार है। मवेशी चोर पिकअप से पहुंचते हैं। गांव से दूर पिकअप को खड़ी करते हैं। इसके बाद किसी न किसी किसान के जानवर को खोलकर पिकअप पर लाद लेते हैं। इसके बाद फरार हो जाते हैं। यदि ग्रामीण जान जाते हैं और उनका पीछा करते हैं तो वे ईंट पत्थर बरसाने लगते हैं। इससे ग्रामीण पीछे हो जाते हैं। यह कोई पहली बार नहीं बल्कि रानीगंज और पट्टी इलाके में अधिकतर घटनाएं घटित होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताला तोडक़र हजारों की चोरी, तहरीर
पट्टी (ब्यूरो)।कोतवाली क्षेत्र के गजरिया स्थित जनता इंटर मीडिएट कालेज में रविवार की रात चोर घुस गए। कार्यालय का ताला तोडक़र हजारों के समान के साथ सीसीटीवी कैमरा, मशीन, स्टेप्लाइजर, पावर सप्लाई मशीन, ड्रिल मशीन, कंप्यूटर, लैपटाप समेत लगभग पचास हजार के उपकरण उठा ले गए। सुबह जानकारी पर प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है।
सपाइयों ने किया तहसील में धरना
पट्टी (ब्यूरो)। प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था और बढ़ती मंहगाई, किसानों की फसलों का भुगतान न होने तथा पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों सहित सत्रह सूत्रिय मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल की अगुवाई में सपाईयों ने तहसील परिसर में धरना प्रर्दशन किया। राज्यपाल को संबोधित एसडीएम पट्टी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, पप्पू यादव, रमाशंकर यादव, मुन्ना पटेल, कैलाश सिंह, दिनेश यादव, प्रमोद पटेल समेत तमाम सपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

नुक्कड़ सभा कर मोदी सरकार को बताया फेल
पट्टी(ब्यूरो)। संयुक्त वामपंथियों के आहवान पर एसयूसीआई कम्यूनिस्ट पार्टी ने नगर में जुलूस निकाल। जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भारत बंद में समर्थन का ऐलान किया। मोदी सरकार को फेल बताया। केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार का विरोध करते हुए नगर के उड़ैयाडीह मोड़ से बैनर पोस्टर लेकर नारा लगाते हुए एसयूसीआई पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि मोदी के बस की बात नहीं है कि वे महंगाई घटा सके। गरीबों की मदद कर सकें। नोट बंदी से न तो गरीबो का फायदा हुआ और न ही गैस चूल्हा वितरण करने से। इस दौरान वक्ताओं ने बढ़ती मंहगाई, पेट्रो कीमतों के दाम आसमान छूने तथा किसानों की आत्महत्या, बैंक घोटालों समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को विफल बताया। इस कार्यक्रम में पार्टी के राम सरन विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा, अरूण कुमार, अशोक कुमार, कंचन, नवीन, ओम प्रकाश समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed