फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हर वार्ड में फुटपाथ बाजार, पार्क व टॉयलेट

हर वार्ड में फुटपाथ बाजार, पार्क व टॉयलेट

Sat, 13 Jan 2018 07:41 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
हर वार्ड में फुटपाथ बाजार, पार्क व टॉयलेट
प्रतापगढ़। शहरियों को राहत देने के लिए नगर पालिका ने बड़ी कवायद शुरू की है। हर दिन लगने वाले जाम और प्रमुख बाजारों में लाइलाज समस्या बने अतिक्रमण को दूर करने के लिए पालिका शहर के हर वार्ड में नजूल की जमीनें तलाश रही है। इन जमीनों पर फुटपाथ बाजार के साथ ही पार्क व टॉयलेट बनाने की तैयारी है। अगर योजना कारगर रही तो शहरियों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
विज्ञापन


नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं। शहर के लगभग सभी वार्डों में नगर पालिका की बेशकीमती जमीनें हैं, जिन पर वर्षों से कब्जा है। पालिका ने शहरियों की सुविधा के लिए हर वार्ड में टॉयलेट, पार्क और फुटपाथ बाजार बनाने की तैयारी की है लेकिन उसे जमीन नहीं मिल पा रही है। पब्लिक टॉयलेट के लिए तो सड़क के किनारे की खाली जमीनों का प्रयोग करने की तैयारी है, लेकिन फुटपाथ बाजार व पार्क के लिए समस्या खड़ी हो गई। शासन की ओर से फेरी व्यवसाइयों के लिए वेंडिंग जोन बनाने का निर्देश है, लेकिन जमीन उपलब्ध न होने के कारण पटरी दुकानदारों को भी नियमित जगह देने में परेशानी आ रही थी। पालिका का मानना है कि शहर के हर वार्ड में नजूल की जमीनें हैं जिन पर अवैध कब्जा है। ऐसी जमीनों की तलाश के लिए नगर पालिका ने अब राजस्व विभाग की मदद ली है।
विज्ञापन


हर वार्डों में जमीनें चिह्नित करने के बाद उन पर नागरिकों के हित में शासन की योजनाओं के तहत निर्माण कराया जाएगा। इससे वेंडिंग जोन बनाने में आ रही दिक्कत भी दूर हो जाएगी। नगर पालिका की ओर से शहर में जमीन खोजने के लिए एसडीएम सदर को पत्र भेजा गया है। वहीं ईओ नगर पालिका का कहना है कि शहर में टॉयलेट, पटरी दुकानदार, ठेले पर व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए वेंडिंग जोन बनाने की कवायद चल रही है। सरकारी जमीनों की खतौनी राजस्व विभाग के पास है। जमीनों को चिह्नित करने के लिए राजस्व विभाग को पत्र भेजा गया है। ऐसी जमीनों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed