फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खनवी रेवड़ी, लोनावाला की चिक्की की धूम

खनवी रेवड़ी, लोनावाला की चिक्की की धूम

Fri, 12 Jan 2018 07:57 PM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
खनवी रेवड़ी, लोनावाला की चिक्की की धूम
प्रतापगढ़। स्नान एंव दान के महापर्व मकर संक्राति की तैयारी में बाजार सज गए हैं। बाजारों में इस बार मकर संक्रांति पर लखनऊ से आई तिल व गुड़ की सेंटेड रेवड़ी व लोनावाला की चिक्की लोगों को खूब भा रही है। शहर में लाई-चूड़ा के साथ इनकी भी जमकर बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर्व की अध्यात्मिक मान्यता के साथ ही पारंपरिक महत्व भी है। इस दिन भगवान सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस दिन दान एवं स्नान से बहुत पुण्य मिलता है। इसके अलावा घरों में देशी मिठाइयों एवं भोजन में खिचड़ी का प्रयोग किया जाता है। पर्व को देखते हुए बाजार इन दिनों गोलईया, तिलवा, लाई, चूड़ा से पटा नजर आ रहा है। बाजारों में इनकी जमकर खरीदारी हो रही है। शहर में इस बार लखनऊ की सेंटेड रेवड़ी, पंजाबी चिक्की, लोनावाला की चिक्की, कानुपरी गजक, तिल के गजक सहित कई नई किस्म की मिठाइयां भी आई हैं। मगर शहरियों को सबसे ज्यादा लोनावाला की चिक्की व लखनऊ की सेंटेड रेवड़ी पसंद आ रही है। पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहा, भंगवा चुंगी, बाबागंज, सदर बाजार में सुबह से लेकर शाम तक इनकी खूब खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन


मकर संक्रांति पर दान-पुण्य व स्नान से ग्रहजनित दोष दूर होते हैं। सूर्यदेव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिससे सभी राशियों में ग्रहों की चाल एवं स्थिति पर काफी प्रभाव पड़ता है। आचार्य प्रभाकरनाथ पांडेय ने बताया कि 14 जनवरी को शाम 8 बजे सूर्यदेव मकर में प्रवेश करेंगे और 15 को पूरे दिन मकर संक्रांति का पर्व रहेगा। उन्होंने बताया कि इस दिन दान करने से बहुत लाभ मिलता है। लोगों को उड़द, मूंग, तिल, चावल, खटाई, गुड़, कपास, पुआल, सरसों आदि का दान करना चाहिए। साथ ही खिचड़ी बनाकर असहाय व जरूरतमंदों को बांटनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed