{"_id":"59a968534f1c1be2278b4c27","slug":"111504274515-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद आज, विशेष चौकसी के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद आज, विशेष चौकसी के निर्देश
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को बकरीद मनाई जाएगी। ईदगाह व मस्जिदों में सकुशल नमाज अदा कराने के साथ ही कुर्बानी के दौरान कोई अप्रिय वारदात न हो इसके लिए विशेष चौकसी की जाएगी। जिले के संवेदनशील इलाकों में खुफिया विभाग की नजर रहेगी।
कुर्बानी का पर्व बकरीद शनिवार को है। नमाज के बाद क्षमता के मुताबिक लोग जानवरों की कुर्बानी करेंगे। कुर्बानी के दौरान कहीं कोई विवाद न हो। इसके लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के सख्त कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन ने बकरीद सकुशल संपन्न कराने के लिए दो से लेकर 4 सितंबर तक के लिए शहर के पांच स्थानों पर अस्थायी स्लाटर हाउस बनाने का निर्देश जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने दिया है। शहर के स्लाटर हाउस पटखौली वार्ड, मदरसा सिद्दीकिया के बगल हाते में पटखौली वार्ड, महामाया गली के अंदर कसाई मोहल्ले में कलाम के हाते में अजीत नगर वार्ड, ईदगाह के बगल भुलियापुर के पास हाते में और अल्लाह रक्खू मस्जिद के बगल हाते में बेगमवार्ड में अस्थायी स्लाटर हाउस का लाइसेंस जारी किया जाए। स्लाटर हाउस का निर्माण नगर पालिका की देखरेख में कराए जाएं। जहां साफ-सफाई के साथ गड्ढों में ब्लीचिंग पाउडर डालकर बराबर चूने का छिड़काव कराया जाए। गंदगी को जल्द से जल्द साफ कराया जाए। जिले के संवेदनशील गांवों में खुफिया विभाग की नजर रहेगी। सभी थानेदारों को भी रात से ही विशेष चौकसी तीन दिनों तक बरतने का निर्देश दिया गया है।
बकरीद मनाने के लिए लोग शुक्रवार देर रात जुटे रहे। सेंवई के साथ ही कपड़े, जूते चप्पल की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ लगी रही। शहर के अलावा दीवानगंज, रखहा, रानीगंज, पृथ्वीगंज, विश्वनाथगंज, मानधाता, जेठवारा, लक्ष्मीगंज, साहबगंज, लालगंज, कुंडा, पट्टी, किशुनगंज, कोहड़ौर, मदाफरपुर समेत अन्य ग्रामीण अंचल की बाजारों में चहलपहल रही। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि तीन दिनों तक बकरीद मनाने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने इलाके में नमाज के बाद भी अलर्ट रहें ताकि कोई भी छोटा मामला तूल न पकड़ सके। यदि कोई अनावश्यक लोगों को परेशान करता है या विवाद की कोशिश करता है तो ऐसे लोगों की जानकारी तत्काल दें। मनमुटाव को तत्काल दूर करा दिया जाएगा। वहीं कलेक्ट्रेट में जिला प्रशासन की बैठक में बकरीद पर कुर्बानी को लेकर विचार विमर्श हुआ। यह बात उठी कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने से विवाद के हालात पैदा हो सकते हैं। अधिकारियों की ओर से अपेक्षा की गई कि कुर्बानी करते समय लोगों को खुद भी सावधानी बरतनी होगी। सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी करने से लोगों को बचना चाहिए। प्रशासन ने सभी से सहयोग की अपील की है।