फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो- 24, 25 18-54-31

फोटो- 24, 25 18-54-31

Sun, 18 Jun 2017 07:07 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 24, 25  18-54-31
कुंडा। शराब की दुकान से घर जा रहे सेल्समैन को रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। रात में परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो वे सीएचसी ले गए। सीएचसी से रेफर होने के बाद उसे इलाहाबाद ले जाया जा रहा था कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के टिकरिया बुजुर्ग गांव निवासी अरविंद सिंह (38) पुत्र महादेव सिंह कन्हेरुआ में स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। वह करीब एक सप्ताह में घर जाता था। शनिवार रात में वह घर के लिए आ रहा था। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के लोकैयापुर के पास नाला पुल पर उसे अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर बाद उसके फोन से परिजनों को पता चला कि वह वहां घायल है तो वहां पहुंचकर परिजन उसे कुंडा सीएचसी ले आए। चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई। सुबह संग्रामगढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



सड़क हादसे में शराब दुकान के सेल्समैन की मौत
रात में दुकान से घर जाने के लिए निकाला था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed