फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   11 dengue patients in 24 hours, a boy found suffering from encephalitis

24 घंटे में डेंगू के 11 तो एईएस बुखार से पीड़ित मिला बालक

Sat, 08 Oct 2022 12:04 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:04 AM IST
सार

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है।यदि सामान्य या चिल्ड्रेन वार्ड में डेंगू के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है तो गलत है।

विज्ञापन
11 dengue patients in 24 hours, a boy found suffering from encephalitis
प्रताप बहादुर चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड में भर्ती डेंगू पीड़ित। संवाद - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मगर स्वास्थ्य विभाग उदासीन बना हुआ है। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में डेंगू के लिए बने दस बेड के वार्ड में ताला लटक रहा है। संक्रमित मरीजों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर इलाज हो रहा है। जबकि 24 घंटे के भीतर जिले में 11 डेंगू पॉजिटिव और केजीएमयू में हुई जांच में दिमागी बुखार (एईएस) बुखार से पीड़ित एक बालक मिला है।
विज्ञापन

प्रशासनिक लापरवाही की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव है। बरसात का पानी एक जगह रुकने के कारण मलेरिया के साथ ही डेंगू मच्छर पनप रहे हैं। रात तो दूर दिन में भी मच्छर लोगों को डंक मारकर संक्रमित बीमारियां बांट रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 24 घंटे के भीतर मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सांगीपुर के लाखापुर निवासी धर्मराज के बेटे निशांत की जांच के दौरान दिमागी बुखार( एईएस) की पुष्टि हुई। डेंगू पॉजिटिव मरीजों में गड़वारा इलाके की रूबी और सुनीता शामिल हैं। वहीं पट्टी, रानीगंज, लालगंज और कुंडा के संक्रमितों समेत डेंगू के 11 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश के बावजूद डेंगू पॉजिटिव मरीजों को अलग वार्ड में रखने के बजाए सामान्य और चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। शहर के बाबागंज निवासी श्रवण का दस वर्षीय बेटा आदर्श कुमार डेंगू पॉजिटिव है। पांच दिनों से उसे चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार शासन की गाइडलाइन का ही पालन नहीं कर रहे हैं।

डेंगू पॉजिटिव मरीजों के घरों ही नहीं आसपास भी दवा का छिड़काव किया जा रहा है। यदि सामान्य या चिल्ड्रेन वार्ड में डेंगू के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है तो गलत है। सीएमएस से जवाब मांगा जाएगा। मामले की जांच कराएंगे। जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। डॉ. सीपी शर्मा, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed