फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   6 chairperson post candidates file nomination

सपा प्रत्याशी समेत कुल छह ने ठोंकी अध्यक्ष के लिए दावेदारी

Sat, 04 Nov 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 04 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
6 chairperson post candidates file nomination
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ - फोटो : pratapgarah

विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए हो रहे नामांकन सातवें दिन नगर पालिका अध्यक्ष समेत 126 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सपा प्रत्याशी संग 4 निर्दलीय व एक अन्य ने पालिका अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। जबकि सभासद के 104 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। समर्थकों को पुलिस ने गेट पर ही रोक लिया।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को नामांकन करने सपा प्रत्याशी महिमा गुप्ता, रालोद की जानकी देवी, प्रियंका (निर्दलीय), अमृता , संगीता वर्मा एवं पूनम (निर्दलीय) ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी से अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय हेमन्त, समसाद , विनोद कुमार, उर्मिला देवी, विजय कुमार पटेल, नगर पंचायत कटरामेंदनीगंज से अध्यक्ष पद के लिए सरिता साहू, नगर पंचायत लालगंज से अध्यक्ष पद के लिए अफरोज बानो, नसरीन, दीपा यादव, नगर पंचायत रानीगंज से अध्यक्ष पद के लिए गीता, सुमित्रा देवी, कुसुम देवी , नगर पंचायत मानिकपुर से अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद ईमान , नगर पंचायत कुंडा से अध्यक्ष पद के लिए दीपा, चौरासा देवी, विमला देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा सभासद के लिए नगर पालिका परिषद बेल्हा से 26 प्रत्याशियों ने, नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी से 12, नगर पंचायत अन्तू से 2, नगर पंचायत पट्टी से 5 , नगर पंचायत कुंडा से 19, नगर पंचायत मानिकपुर से 14, नगर पंचायत लालगंज से 12 और नगर पंचायत रानीगंज से 12 , नगर पंचायत कटरा मेंदनीगंज से 2 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन


समर्थकों की फौज संग पहुंचे प्रत्याशी
नगर पालिका व नगर पंचायतों से अध्यक्ष व सभासद पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के साथ शनिवार को समर्थक भी पहुंचे। जिन्हे भले ही मुख्य गेट पर रोका जा रहा था लेकिन वे दूसरे रास्तों से भीतर पहुंच जाते रहे। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पर्चा दाखिल करने पहुंची प्रत्याशी महिमा गुप्ता के साथ प्रस्ताव, समर्थक के अलावा दर्जन भर कार्यकर्ता भी नामांकन  स्‍थल में पहुंचे। जिन्हें रोकने में पुलिस नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed