फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   1039 employee did not arrive at covid center for vaccination

1039 कर्मचारियों ने नहीं लगवाया कोरोना का टीका

Fri, 19 Feb 2021 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
1039 employee did not arrive at covid center for vaccination
1039 employee did not arrive at covid center for vaccination
प्रतापगढ़। हेल्थ वर्करों, पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों के टीकाकरण के लिए बृहस्पतिवार को अंतिम मौका था। इसके बाद भी 1039 कर्मचारी टीका लगवाने के लिए बूथों पर नहीं पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीकाकरण के लिए 19 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने सबसे पहले हेल्थ वर्करों का टीकाकरण शुरू किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मचारियों को टीका लगाया। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों और कर्मचारियों का टीकाकरण शुरू किया गया। जिला सहायक प्रतिरक्षाधिकारी महेश सिंह ने बताया कि जिले के करीब तीन हजार लोग टीकाकरण से वंचित रह गए थे। इन लोगों के टीकाकरण के लिए बृहस्पतिवार को 19 अस्पतालों में 27 बूथ बनाए गए थे। बृहस्पतिवार को 1961 लोग टीका लगवाने के लिए बूथों पर पहुंचे। इसके बाद अब सभी लोगों को वैक्सीन की दूूसरी खुराक दी जाएगी। साथ ही जिले के छह लाख उन लोगों का पहली बार टीकाकरण किया जाएगा, जो 50 की उम्र पार कर चुके हैं।
विज्ञापन

तीन हजार हेल्थ वर्करों को आज दी जाएगी दूसरी डोज
जिले के तीन हजार हेल्थ वर्करों को शुक्रवार को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जाएगी। जिले के 19 अस्पतालों में टीकाकरण होगा। सभी हेल्थ वर्करों के मोबाइल पर मैसेज भेजने के साथ ही फोन पर भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण से वंचित रहने वालों में ज्यादातर महिला कर्मचारी हैं। इनमें से कुछ गर्भवती हैं तो कुछ के गोद में बच्चा है। इसलिए शासन के आदेश पर उन्हें कोरोना का टीका नहीं लगाया गया। इसके अलावा कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। उन्हें भी वैक्सीन नहीं दी गई है।
-डॉक्टर एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed