{"_id":"5c9e591ebdec22145412096c","slug":"101553881374-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर फंसी बाइक से टकराई लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर फंसी बाइक से टकराई लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 31
रेलवे ट्रैक पर फंसी बाइक से टकराई लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी
थोड़ी देर रुकने के बाद रवाना हो गई ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। रेलवे ट्रैक पर फंसी बाइक से लखनऊ से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस टकरा गई। इसके चलते ट्रेन को कुछ देर के लिए रोक दिया गया। किसी तरह का नुकसान नहीं होने पर बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। उधर, बाइक सवार युवक भाग निकला। मौके पर पहुंची जीआरपी क्षतिग्रस्त बाइक को ऊंचाहार ले गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के जिरगा की बाग के पास गुरुवार को एक युवक बाइक लेकर रेलट्रैक पार कर रहा था। तभी लखनऊ से प्रयागराज जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। हड़बड़ी में उसकी बाइक रेल पटरी के बीच फंस गई। ट्रेन नजदीक होने के कारण वह बाइक छोडक़र भाग निकला। तेजी से आ रही ट्रेन बाइक से टकरा गई। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक ने एहतियातन ट्रेन रोक दी। स्टेशन मास्टर को सूचना देने के बाद ड्राइवर ने जांच की तो कोई नुकसान नहीं हुआ था। इस पर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। उधर, सूचना पर पहुंची जीआरपी बाइक को ऊंचाहार उठा ले गई। बाइक सवार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
चिकित्सकों से मेडिकल स्टोर संचालकों की भिड़त का डीएम ने लिया संज्ञान
सीएमओ को दिया है स्वयं जांच करने का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। अस्पताल में मेडिकल स्टोर संचालकों के हंगामा करने के मामले को जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ को स्वयं इसकी जांच करके आख्या देने की बात कही है।
विज्ञापन
कुंडा सीएचसी में चार दिन पहले मेडिकल स्टोर संचालकों ने चिकित्सकों के बाहर से दवा न लिखने पर हंगामा कर दिया था। इसकी शिकायत तहरीर देकर थाने में की गई थी। हालांकि बाद में इस मामले में समझौता हो गया था, लेकिन अखबारों में छपी खबरों के माध्यम से जिलाधिकारी ने इसका संज्ञान लिया और सीएमओ को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया। दरअसल, अस्पताल के चिकित्सकों ने बाहर की दवाएं लिखनी बंद कर दी थीं। इसके चलते मेडिकल स्टोर संचालकों ने अस्पताल में हंगामा किया था। उधर अस्पताल प्रशासन ने एकतरफ का गेट भी बंद करा दिया है। गेट नंबर दो को खोलकर यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि अब चिकित्सक बाहर की दवाएं नहीं लिखेेंगे।
दुकान का ताला तोडक़र लैपटाप चोरी
कुंडा(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव निवासी अनुज मौर्या पुत्र राम हर्ष ने चौराहे पर दुकान खोल रखी है। गुरुवार की रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद दुकान से एक लैपटाप और एक हजार रुपये उठा ले गए। सूचना कोतवाली में दी गई है।
महिला का मोबाइल छीनकर भाग निकले बाइक सवार
कुंडा(ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज निवासी बिलकीस बानो पत्नी मो.इसरार सिलाई सीखने के लिए कुंडा के ताजपुर आई थी। दोपहर में वह जैसे ही टेम्पो से नीचे उतरी बाइक सवार दो लोग उसका मोबाइल छीनकर भाग निकले। हालांकि इसकी तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई है।
गड्ढे में कूदी जीप, पांच घायल
बाघराय(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के शकरदहा के पास एक जीप रात में अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। चीख-पुकार मचने पर आसपास के लोग दौड़े व गाडी मे फंसे लोगो को बाहर निकाला। इस दौरान रामजी गुप्ता, दीपू, सोनू, रवि गुप्ता, सुमित घायल हो गई। सभी घायल प्रयागराज के फूलपुर निवासी हैं।