{"_id":"5c62d61dbdec224af7151bfe","slug":"101549981213-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली प्रतियोगिता में सरोजनी नायडू दल रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली प्रतियोगिता में सरोजनी नायडू दल रहा अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो---
रंगोलीमें सरोजनी नायडू टीम विजेता
निबंध में पूजा व भाषण में सूरज ने बाजी मारी
लालगंज (ब्यूरो)। नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजन कैंप में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में सरोजनी नायडू दल की अर्पिता तिवारी, लक्ष्मी कौशल, निहारिका, अंजुमन नाज व शिवानी शुक्ला ने रंगोली के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को बचाने की जीवंत चित्रण कर पहला स्थान हासिल किया। कल्पना चावला समूह की छात्राओं ने शालिनी ओझा, नेहा मिश्रा, प्रीती वर्मा व शेफाली वैश्य ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि तीसरे स्थान पर रानी लक्ष्मी बाई दल व सुनीता विलियम्स दल संयुक्त रूप से रहा। इसमें कोमल जायसवाल, सुप्रिया जायसवाल, खुशबू जायसवाल, रत्ना केसरवानी, पल्लवी पांडेय, अंजली शर्मा आदि शामिल रहीं। सामाजिक कुरीतियों व नशा उन्मूलन विषय पर निबंध प्रतियोगिता में पूजा पटेल प्रथम, तेजस्वी श्रीवास्तव- प्रतिभा दुबे द्वितीय और लक्ष्मी कौशल - सुप्रिया जायसवाल तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता सूरज रजक, तनु जायसवाल- शुभांशु त्रिपाठी, निहारिका विजेता रहे। प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डॉ. अंबिकेश त्रिपाठी, डॉ. धर्मेंद्र बहादुर सिंह, डॉ. रजनीश , अनीता, अंजू, संगीता पाल, प्रकाश सिंह, रविकांत कौशल, डबलू ओझा, रूबिता सिंह आदि मौजूद रहे।
ग्रामीणों को किया जागरूक
लालगंज। क्षेत्र के धारूपुर स्थित रानी नीलिमा कुमारी महिला महाविद्यालय के एनएसएस कैंप में मंगलवार को जागरूकता गोष्ठी सामाजिक कुरीतियों, नशा उन्मूलन, कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण आदि विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रंजना शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रमधिकारी डॉ. लक्ष्मीशंकर ने कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस मौके पर मंजू विश्वकर्मा, मनीष द्विवेदी, संजय सिंह, दिवाकर पांडेय, अतुल कुमार, अभिनव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
मांगों को लेकर वकीलों का प्रदर्शन
बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार
फोटो---
लालगंज(ब्यूरो)। बार काउंसिल आफ इंडिया के आह्वान पर मंगलवार को स्थानीय तहसील व दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भरी। साथियों के जीवन बीमा व वृद्ध वकीलों को पेंशन समेत अन्य मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विकास मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम दिनेश मिश्र व सिविल जज विनीत यादव को सौंपा। इससे पूर्व हुई बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने अधिवक्ताओं की मांगों को पूरा नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। तहसील परिसर से सीओ कार्यालय तक लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर विरोध मार्च निकाला। वकीलों के सड़क पर आने से कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। इस मौके पर महामंत्री आशीष तिवारी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, हरिशंकर द्विवेदी, राव वीरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, अनिल तिवारी, शशिकांत मिश्र, विनोद मौर्य, कमल पटेल, नसीम अहमद, संदीप सिंह, संतोष पांडेय, राजेश तिवारी, इरफान, शेष तिवारी, केबी सिंह, ओपी जायसवाल, शिवेंद्र तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, अखिलेश श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।