फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अवारा पशुओं के धरपकड़ की निकली हवा

अवारा पशुओं के धरपकड़ की निकली हवा

Fri, 01 Feb 2019 09:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Feb 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
अवारा पशुओं के धरपकड़ की निकली हवा
फोटो-
विज्ञापन

आवारा पशुओं के धरपकड़ की निकली हवा
नगर पालिका व पशु पालन विभाग के अफसरों की फूल गई सांस
कर्मचारियों ने भी अफसरों के निर्देश को दिखाया ठेंगा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चार दिन पहले आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए नगर पालिका और पशु पालन विभाग की टीम शहर की सड़कों पर उतरी। लोगों को लगा कि शायद अब आवारा जानवरों से राहत मिलेगी। केवल एक दिन के अभियान में शहर से तीन मवेशी पकड़े गए। इसके बाद दूसरे दिन कर्मचारियों ने कमान संभाली लेकिन व्यवस्था धड़ाम हो गई। अब मवेशियों की धरपकड़ का अभियान ठप हो गया है। कर्मचारी भी अफसरों के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं।
शासन के निर्देश पर नगर पालिका और पशु पालन विभाग के अफसर और कर्मचारी शहर की सड़कों पर उतरे। मवेशियों की धरपकड़ को लेकर अफसर शहर में कई घंटे तक खाक छानते रहे। केवल तीन मवेशी ही पकड़े जा सके। जिन्हें महुली में खुले गौ संरक्षण केंद्र भेजा गया। दूसरे दिन नगर पालिका के कर्मचारी आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगाई गई। उस दिन अफसर नहीं थे। इसलिए कर्मचारी केवल कोरम पूरा करते नजर आए। जीआईसी में मवेशियों की धरपकड़ का खेल होता रहा लेकिन एक भी आवारा पशु पकड़ में नहीं आए। अब तो यह अभियान ही ठप हो गया है। आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए अफसरों की सांस फूल गई। पशुपालन विभाग और नगर पालिका के अफसरों के दिलचस्पी न लेने के कारण असवारा पशुओं की धरपकड़ के अभियान की हवा निकल गई। एडीएम मनोज का कहना है कि शहर में आवारा पशुओं की धरपकड़ का जिम्मा पशुपालन व नगर पालिका को सौंपा गया है। यदि वह लापरवाही बरत रहे तो उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

इनसेट-----
वृद्धा को किया घायल सांड ने घायल
शहर के पल्टन बाजार में शुक्रवार की सुबह टेंपो से उतरने के बाद वृद्धा चमेला देवी निवासी रानीगंज बाजार की ओर जा रही थी। रास्ते में उन पर सांड ने हमला कर दिया। हालांकि आसपास के लोगों के दौड़ने पर सांड भाग निकला। घायल चमेला देवी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट------
सड़कों पर रहता है आवारा पशुओं का डेरा
शहर से लेकर गांव तक आवारा पशुओं का जमघट लगा रहता है। दिन रात आवारा पशु किसानों व ठेला दुकानदारों की नाक में दम किए रहते हैं। भले ही गौ संरक्षण केंद्र खोले गए हैं, लेकिन वहां मवेशियों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। ऐसे में आवारा पशु शहर की सड़कों के साथ ही गांव में सुनसान स्थानों पर डेरा डाले रहते हैं।


मांगों पर सहमति के बाद हड़ताल वापस
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की मांगों पर सहमति बनने के बाद शुक्रवार को हड़ताल समाप्त हो गई। आंदोलन को देखते हुए प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को कर्मचारियों से वार्ता का निर्देश दिया। कर्मचारियों के नेता से प्रमुख सचिव की हुई बातचीत में जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिलने पर आंदोलन समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed