फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शिक्षक के घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी

शिक्षक के घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी

Sun, 03 Dec 2017 07:01 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक के घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी
प्रतापगढ़। शुकुलपुर में रहने वाले एक शिक्षक के घर से चोर नकदी समेत लाखों के जेवर पार कर दिए। घटना को अंजाम देने के पहले वे पड़ोसियों के दरवाजे बंद कर दिए। घटना से मोहल्ले के लोगों में खौफ हैं।
विज्ञापन


मानधाता थाना क्षेत्र के बबुरहा निवासी राकेश कुमार मिश्र पुत्र ब्रम्हदेव मिश्र शिक्षक हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के शुकुलपुर में घर बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। इन दिनों उनके छोटे बेटे की शादी पड़ी थी। परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। बताते हैं कि शनिवार देर रात राकेश का बड़ा बेटा अपने मकान पर गया था। काफी देर तक रुका था। वह अकेले होने के कारण दरवाजा बंद कर घर चला गया। देर रात बदमाशों ने पहले पड़ोस में रहने वाले करीब छह लोगों के गेट बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद वे दीवार फांदकर राकेश के घर में घुस गए।
विज्ञापन


आलमारी का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये और लाखों का जेवर समेट कर फरार हो गए। रविवार सुबह राकेश का बेटा सिंपल मकान पहुंच गया। एक कमरे का ताला टूटा पड़ा था। अंदर घुसकर देखा तो आलमारी का लॉक टूटा था। सामान बिखरे थे। आलमारी में जेवरात और नकदी नहीं थे। सिंपल ने इसकी जानकारी अपने माता और पिता को दी। खबर लगते ही वे भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित राकेश मिश्र ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed