{"_id":"5e52cfff8ebc3ef3da54debf","slug":"10-thousand-consumers-will-get-rid-of-low-voltage-pratapgarh-news-ald269319570","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को मिलेगी लो वोल्टेज की समस्या से निजात
विज्ञापन
electricity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा तहसील क्षेत्र के चौसा उपकेंद्र के 10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी। जल्द ही चौसा विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू होगा। उपकेंद्र की क्षमता 5 एमबीए से बढ़कर 10 एमबीए किया जाएगा। विभाग की माने तो इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन होगा।
विद्युत वितरण पारेषण खंड कुंडा द्वितीय में कुल 15 विद्युत उपकेंद्र हैं। चौसा विद्युत उपकेंद्र भी कुंडा द्वितीय से जुड़ा है। इसकी क्षमता 5 एमवीए है। इससे बहरिया, चौसा, सुंवश, सहावपुर, रहवई सहित 50 से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। विद्युत उपकेंद्र पर क्षमता से अधिक कनेक्शन है।
लोड अधिक होने से उपकेंद्र से जुड़े करीब 25 गांव ऐसे हैं जहां लंबे समय से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बिजली की रोशनी के लिए लोगों ने विद्युत कनेक्शन ले रखा है, बिल भी बराबर जमा कर रहे हैं, मगर लो वोल्टेज के चलते उन्हें माकूल बिजली नहीं मिल पाती।
विज्ञापन
इससे विद्युत उपकरणों का प्रयोग नहीं कर पाते हैं। बारिश के दिनों में सबसे ज्यादा दिक्कत चौसा उपकेंद्र पर रहती है। जगह-जगह तार टूटने व लाइन ब्रेक डाउन की समस्या होती है। पैनल भी फुंकते हैं, मगर अब लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे गांवों के दिन बहुरने वाले हैं।
विभाग का कहना है कि चौसा विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जाएगी। 5 एमवीए से बढ़ाकर इसे अब 10 एमवीए किया जाएगा। बजट स्वीकृत हो चुका है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही कार्य शुरू होगा।
अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण पारेषण खंड द्वितीय कुंडा उमाकांत ने बताया कि सारी कागजी औपचारिकता पूर्ण हो चुकी है। जल्द ही क्षमता वृद्धि का कार्य शुरू होगा। इससे 10 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।