फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   10 secretaries who manipulate toilets will be recovered from 10 secretaries

शौचालय निर्माण में दो करोड़ का हेरफेर करने वाले 10 सचिवों से होगी रिकवरी

Mon, 04 Jan 2021 01:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
10 secretaries who manipulate toilets will be recovered from 10 secretaries
10 secretaries who manipulate toilets will be recovered from 10 secretaries
प्रतापगढ़। शौचालय निर्माण के नाम पर बाबागंज व लालगंज ब्लाक में घपलेबाजी का मामला प्रकाश में आया है। शौचालय निर्माण में दस सचिवों ने लगभग दो करोड़ का हेरफेर किया है। डीपीआरओ ने सभी से रिकवरी करने का आदेश दिया है। इन सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। विभागीय कार्रवाई से दोनों ही ब्लाकों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

जिले में एक लाख से अधिक शौचालयों का अभी निर्माण नहीं हो पाया है। जबकि जिले को ओडीएफ घोषित कर दिया गया है। गांवों में शौचालय के निर्माण के नाम पर सचिवों ने जमकर हेरफेर की है। कहीं शौचालय निर्माण किए बगैर ही धनराशि आवंटित कर दी है तो कहीं पुराने शौचालयों को नया बता दिया गया है। अब इसकी जांच शुरू होने पर ब्लाक में तैनात सचिवों की पोल खुल रही है। जिले के बाबागंज व लालगंज ब्लाक में सचिवों ने शौचालय निर्माण में जमकर हेरफेर किया है। जांच में घपलेबाजी की बात सामने आई है। बाबागंज के सचिव विवेक कौलिक, कुलदीप, उर्मिला यादव, नरेश यादव, विक्रम सिंह, लालगंज के कौशलेंद्र सहित दस सचिवों ने करीब दो करोड़ का हेरफेर किया है। विभाग अब इन सभी से रिकवरी करेगा। सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। डीपीआरओ ने बताया कि सभी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन

शहीद स्मारक के लिए चिह्नित की गई जमीन
प्रतापगढ़। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध मे शहीद हुए जवान की स्मृति में स्मारक बनाने के लिए रविवार को गांव में जमीन चिह्नित की गई। विकास खंड मानधाता के हिंदूपुर गांव निवासी भीषम सिंह वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध मे शहीद हो गए थे। सैनिक कल्याण बोर्ड के अलावा गांव में उनके नाम पर कोई भी स्मारक नहीं है। इस संबंध में गांव के रविप्रकाश सिंह चंदन के नेतृत्व में लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर गांव में शहीद स्मारक के नाम से जमीन आवंटित किए जाने की मांग की थी। रविवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव में जमीन चिह्नित की। इस दौरान ज्ञानप्रकाश सिंह, अजीत सिंह, हरिकेश सिंह, वीपेंद्र प्रताप सिंह ,बृजेश सिंह, संतोष पांडेय, रामदास सिंह, प्रदीप सिंह, रामअजोर सरोज, आदर्श सिंह, विवेक सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, पवन सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानपति समेत सैकड़ों ग्रामीणों का मतदाता सूची से नाम गायब
जगेशरगंज। प्रधानपति समेत सैकड़ों ग्रामीणों का वोटर लिस्ट से नाम गायब है। इसे लेकर ग्रामीण बीएलओ को ही जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। संडवाचंद्रिका विकास खंड की बांसी ग्राम सभा में प्रधान पति रामराज वर्मा और उनके परिवार के 4 सदस्यों समेत पूरी ग्राम सभा में सैकड़ों लोगों का नाम वोटर लिस्ट से कट गया है। प्रधानपति समेत ग्रामीण रविवार को अपना नाम वोटर लिस्ट में दर्ज कराने के लिए परेशान दिखे। ग्रामीण इस कार्य के लिए बीएलओ को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बासी ही नहीं, गोबरी, उपाध्याय पुर, उसरी, लोहंग पट्टी समेत कई ग्राम सभाओं में भी वोटर लिस्ट से लोगों के नाम कट गए हैं। संवाद

नौहर हुसैनपुर ने दर्ज की शानदार जीत
रखहा। नौहर हुसैनपुर क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच नौहर हुसैनपुर तथा सिंग्ठी खालसा के बीच खेला गया। जिसमें नौहर हुसैनपुर ने 22 रनों से जीत हासिल की। प्रतियोगिता का उद्घाटन आलोक सिंह ने किया। उद्घाटन मैच भोलेनाथ स्टार इलेवन क्लब नौहर हुसैनपुर तथा स्पोर्टिंग क्लब सिंग्ठी खालसा के बीच खेला गया। नौहर हुसैनपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 122 रन बनाकर सिंग्ठी खालसा की टीम को 123 रन का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में सिंग्ठी खालसा की टीम 100 रन पर ही ढेर हो गई। इस अवसर पर विपिन सिंह, पुनीत सिंह, शुभम सिंह, आमोद, पंकज जगमोहन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed