फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   10 people sued, including Jalanigam's retired XEN

जलनिगम के रिटायर्ड एक्सईएन समेत 10 लोगों पर मुकदमा

Wed, 23 Oct 2019 12:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
10 people sued, including Jalanigam's retired XEN
corruption
जलनिगम की 62 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की जांच के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। पानी की टंकी के निर्माण से लेकर हैंडपंप लगाने में सरकारी धनराशि का दुरुपयोग हुआ है।
विज्ञापन

कई साल से चल रही जांच पूरी करने के बाद मंगलवार को सतर्कता विभाग के निरीक्षक ने जलनिगम के पूर्व एक्सईएन व दो अवर अभियंताओं समेत दस लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिले में करीब एक दशक से अधिक समय तक जलनिगम के एक्सईएन के रूप में राजेश खरे तैनात रहे। उनके कार्यकाल के दौरान 62 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण में अनियमितता व भ्रष्टाचार की शिकायत शासन से कई साल पहले की गई थी। इसकी जांच सतर्कता दल प्रयागराज द्वारा की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पानी की टंकी के निर्माण के साथ ही हैंडपंप लगाने के मामले में व्यापक पैमाने पर गड़बडी मिली है। सालों से चल रही जांच पूरी होने के बाद मंगलवार को सतर्कता दल के निरीक्षक एनआर सरोज ने नगर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल सुरेंद्रनाथ ने बताया कि पूर्व एक्सईएन राजेश खरे, अवर अभियंता सुधीर श्रीवास्तव, एके श्रीवास्तव समेत दस लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इसमें ठेकेदार देशराज सिंह व बालाजी कार्यदायी संस्था का नाम भी शामिल है। इन लोगों पर सरकारी धनराशि का व्यापक पैमाने पर बंदरबाट करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed