{"_id":"64e0e9574598f9589b027484","slug":"10-crores-received-for-the-renovation-of-suvansa-station-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1003-3117-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: सुवंसा स्टेशन के कायाकल्प के लिए मिले 10 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: सुवंसा स्टेशन के कायाकल्प के लिए मिले 10 करोड़
Sat, 19 Aug 2023 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 19 Aug 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
रेलवे ने यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लिया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ वाराणसी रेल मार्ग स्थित सुवंसा रेलवे स्टेशन का जल्द ही कायाकल्प होगा। रेलवे ने यात्री सुविधाओं के विस्तार करने का निर्णय लिया है। दस करोड़ की लागत से दो प्लेटफॉर्म के साथ यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनाने का प्रस्ताव है।
सुवंसा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बैठने के लिए न तो टिन शेड है और न ही प्रतीक्षालय। यहां पीने के लिए पानी की व्यवस्था तक नहीं है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने स्टेशन के कायाकल्प के लिए दस करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। इस धनराशि से स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। फुट ओवरब्रिज का भी निर्माण भी कराया जाएगा। यह जानकारी डीआरएम के सूचनाधिकारी विक्रम सिंह ने दी।