{"_id":"4172ef8e-eb21-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"pran-relation-with-up-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी से भी गहरा नाता रहा प्राण का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी से भी गहरा नाता रहा प्राण का
रामपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2013 09:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता प्राण के नहीं रहने की खबर उत्तर प्रदेश के रामपुर के लोगों को दुखी कर गई। प्राण का रामपुर से गहरा नाता रहा है। प्राण ने अपनी किशोरावस्था के कई साल रामपुर में गुजारे थे।
विज्ञापन
उन्होंने दसवीं की परीक्षा भी रामपुर से पास की थी। रामपुर शहर की गलियों में आज भी उनकी याद ताजा है।
तस्वीरों में प्राण
विज्ञापन
प्राण कृष्ण सिकंद के पिता केवल कृष्ण सिकंद एक सिविल इंजीनियर थे। उन दिनों सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट उनके पास थे।
अपने काम के सिलसिले में प्राण के पिता रामपुर, मेरठ, उन्नाव, देहरादून व कपूरथला जैसे शहरों में रहे। केवल कृष्ण सिकंद अपने काम के सिलसिले में कई सालों तक रामपुर रहे।
विज्ञापन
पढ़ें: क्या मार सकेगी मौत उसे औरों के लिए जो जीता है!
उनके साथ प्राण भी यहां रहे। प्राण की स्कूली शिक्षा भी रामपुर से पूरी हुई है। उन्होंने अपनी दसवीं की परीक्षा भी रामपुर के हामिद स्कूल से पूरी की थी।
हालांकि रामपुर जाने के बाद वो कभी यहां वापस नहीं आए। लेकिन रामपुर की यादें उनकी जहन में हमेशा ताजा रहीं।
फिल्म निर्माता व निदेशक शाहिद वहीद खां ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पर्दे पर ही भले ही उन्होंने भले ही खलनायक भूमिका अदा की, लेकिन वो बहुत ही नरम दिल इंसान थे। रामपुर वालों से वो बड़ी ही गर्मजोशी से मिला करते थे।
जानें: प्राण के फिल्मी सफर के 21 अनसुने किस्से
शाहिद वहीद खान ने बताया कि प्राण ने उनको बताया था कि रामपुर में उन्होंने जो तालीम हासिल उससे उनको अदाकारी में बहुत मदद मिली। एक पंजाबी परिवार से आने के चलते वो पंजाबी बोलते थे, लेकिन रामपुर उन्होंने उर्दू की तालीम हासिल की। प्राण रामपुर की तहजीब के कायल थे।
शाहिद वहीद खां के मुताबिक प्राण ने रामपुर आने की इच्छा तो जताई थी, लेकिन वो बीमार रहने लगे थे। इसके बाद उनके रामपुर आने का कार्यक्रम नहीं बन सका था।