फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   power supply will be affected due to metro work

मेट्रो के काम के चलते 17 घंटे नहीं आएगी इस इलाके की बिजली

Wed, 27 Apr 2016 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 27 Apr 2016 01:31 PM IST
विज्ञापन
power supply will be affected due to metro work
डेमो

मेट्रो कार्य के चलते कानपुर रोड पर 27 अप्रैल की आधी रात एक बजे से 28 अप्रैल की शाम 5 बजे तक यानी 17 घंटे बिजली बंद रहेगी। 

विज्ञापन


इस दौरान गर्डर की प्लेसिंग का कार्य किया जाएगा। इसके कारण कानपुर रोड के बाग नंबर तीन, चिल्लावां, मुंशीखेड़ा,  पीएसी, सत्यलोक कालोनी, आरटीओ, एवं टेलीफोन एक्सचेंज के आसपास बिजली प्रभावित रहेगी। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर पार्क रोड फीडर एवं नरही में आउटडोर बक्सा दगने से करीब छह घंटे तक लोग बिजली को तरसे। फीडर के कुछ इलाकों की वैकल्पिक तरीके से बिजली चालू कर दी गई ,लेकिन नरही के दो ट्रांसफार्मर चालू नहीं हो पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आक्रोशित लोग जवाहर भवन उपकेंद्र भी पहुंचे। नरहीं के लोगो ने बताया कि आउटडोर बक्सा बांधने आए कर्मचारी कुछ देर काम करने के बाद सब कुछ छोड़कर कहीं चले गए। 

बिजली न आने से परेशान रहे लोग

power supply will be affected due to metro work
‌बिना सूचना के बंद रही बिजली - फोटो : demo pic

इससे नरही बाजार एवं रिहायशी इलाको के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जॉपलिंग रोड एवं वाईएमसीए के आसपास मंगलवार को जेई मनमाने तरीके से सुबह 10:30 से 12:45 बजे तक सवा दो घंटे तक बत्ती बंद करा दी।

इससे लोग परेशान रहे। दावा किया गया कि पेड़ों की छंटाई का काम चल रहा था। जबकि लेसा में छह माह से पेड़ों की छंटाई एवं तारों की कसाई का ही काम चल रहा। उपखंड अधिकारी आरके मिश्र ने बताया कि जेई हरीओम ने बिजली बंदी के बारे में कोई सूचना नही दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed