फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   power of si ganga singh

बदायूं गैंगरेप: संदिग्ध एसओ पावर में डीजीपी पर भारी!

Wed, 04 Jun 2014 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Wed, 04 Jun 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
power of si ganga singh

बदायूं गैंगरेप मामले में वादी पक्ष की तहरीर में भी संदिग्ध माने गए चर्चित उपनिरीक्षक गंगा सिंह को डीजीपी के आने के बाद भी किसी बड़ी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा। उसहैत से हटाकर महज 30 किमी दूर सदर कोतवाली भेज दिया गया।

विज्ञापन


सपा सरकार बनने के बाद फैजगंजबेहटा थाने में लंबी तैनाती के दौरान कई मामलों में चर्चित रहे एसओ गंगा सिंह यादव को अपने चुनिंदा स्टाफ के खिलाफ एक लफ्ज भी सुनना गवारा नहीं है। मुंह लगे सिपाही स्याह करें या सफेद, वह उसे सही मानते हैं। शायद इसीलिए वह खुद अधिकांश मामलों में एक पक्ष की भूमिका में खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन


उसहैत थाना क्षेत्र के कटरा सआदतगंज में दो किशोरियों से रेप और फांसी लगाकर उनकी हत्या के चर्चित मामले में जहां एक हेड कांस्टेबल और एक सिपाही बर्खास्त हो गया और कटरा सआदतगंज चौकी प्रभारी निलंबित हो गए, वहीं गंगा सिंह यादव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह तब, जबकि तहरीर के मुताबिक गंगा सिंह यादव भी बराबर के दोषी आंके गए थे। जिला प्रशासन की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में भी एसओ की भूमिका पर सवाल खड़ा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को धमकाते हैं गंगा सिंह

power of si ganga singh

आला अफसर भी अनौपचारिक रूप से एसओ की शिथिलता और विवादित कार्यशैली की बात मानते थे पर लगता था कि कोई अदृश्य शक्ति एसओ के खिलाफ फैसला लेने से उन्हें रोक रही थी। माना जा रहा था कि डीजीपी के आने पर कम से कम एसओ पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है। बावजूद केवल उनका सदर कोतवाली में ट्रांसफर कर इतिश्री कर ली गई।

सूत्र बताते हैं कि सत्तापक्ष के जिले के एक बड़े सजातीय नेता का वरदहस्त उनके ऊपर है। मामला ठंडा पड़ने के बाद उन्हें फिर किसी बड़े थाने का चार्ज दे दिया जाएगा।

इस बीच पीड़ित परिवार के लोग भी गंगा सिंह पर आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वह अभी भी किसी न किसी बहाने से गांव आ जाते हैं और बयान लेने के बहाने भी उन्हें धमकाते हैं।

कटरा सआदतगंज में डीजीपी का दौरा

power of si ganga singh

किशोरियों-महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या की लगातार बढ़ रही वारदातों से प्रदेश की सपा सरकार घिरती जा रही है।

कटरा सआदतगंज में दो किशोरियों से रेप और हत्या के चर्चित कांड के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आदेश पर यहां पहुंचे प्रदेश पुलिस के मुखिया एएल बनर्जी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार गंभीर है। ऐसी वारदातों के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पीड़ित परिवार का दर्द समझने और सीबीआई जांच का मांगपत्र लेने के बाद डीजीपी ने घटना से संबंधित सभी स्थानों का मुआयना किया। डीजीपी ने पीड़ित परिवार के लोगों से घटना की सिलसिलेबार जानकारी ली। घटना के चश्मदीद गवाह बाबूराम उर्फ नजरू को साथ लेकर वह जगह भी देखी, जहां नजरू की अभियुक्त पप्पू से हाथापाई हुई थी। डीजीपी ने परिवार के लोगों और चश्मदीद गवाह के बयानों की रिकार्डिंग भी कराई।

'गैंगरेप के आरोपियों को दिलाएंगे कड़ी सजा'

power of si ganga singh

पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इन्हें कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार की पुलिस-प्रशासन हरसंभव मदद कर रहा है। पुलिस तेजी से विवेचना कर रही है लेकिन पीड़ित पक्ष चाहता है कि सीबीआई से विवेचना कराई जाए। लिहाजा सरकार ने इसकी संस्तुति कर दी है। केस के सभी नामजद आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दो फरार आरोपियों के बारे में नामजदों से पूछताछ की जाएगी। गवाह बाबूराम की मदद से दोषियों के स्कैच भी तैयार किए जाएंगे।

इसके अलावा डीजीपी ने सरकार की प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए बताया कि उनके कार्यालय में मुख्यमंत्री के आदेश पर विशेष महिला सेल बनाई गई है। इसमें तीन महिला आईपीएस अफसर तैनात की गई हैं, जिनमें से एक एडीजी स्तर और दो आईजी स्तर की अधिकारी हैं। महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों को यह सेल प्राथमिकता से निपटाएगी।

इस दौरान एडीजी अमलेंदु कुमार सेंगर, आईजी जकी अहमद और डीआईजी आरके सिंह राठौर और एसएसपी अतुल सक्सेना समेत पुलिस-प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed