फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Political profile of Vijay Bahadur Yadav

अखिलेश यादव के सपने को पूरा करना मेरा मकसदः विजय बहादुर यादव

Tue, 08 Nov 2016 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, ऩई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, ऩई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 10:55 AM IST
विज्ञापन
Political profile of Vijay Bahadur Yadav
- फोटो : wikipedia

गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय बहादुर सिंह यादव का कहना है कि वो प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विकास के सपने को सच साबित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। विजय बहादुर का कहना है कि देश की आजादी से लेकर अब तक उनका परिवार जनता की सेवा कर रहा है। विजय बहादुर इस समय समाजवादी पार्टी से विधायक हैं। विजय बहादुर यादव का मुख्य मकसद युवा मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गईं सभी लाभकारी योजनाओं को एक-एक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाना है।

विज्ञापन


इसके लिए वे अपनी विधानसभा के लोगों से समय-समय पर जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं से रूबरू होते रहते हैं। विजय बहादुर यादव गांवों के विकास पर खासा ध्यान रखते हैं। इसके लिए उन्होंने सड़क, खड़ंजा व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की है। विधानसभा के सभी गांवों में बिजली पहुंचाना व शौचालयों का निर्माण कराने का लक्ष्य है। विजय बहादुर यादव का कहना है कि, "विधायक निधि का एक-एक पैसा लोगों के हित में खर्च किया जा रहा है। राज्य सरकार की हर योजना का लाभ लोगों के मिल रहा है।
विज्ञापन


विधायक निधि का इस्तेमाल पीड़ित लोगों की मदद के लिए किया जा रहा है।" माना जाता है कि गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विजय बहादुर को लोगों की मदद के लिए जाना जाता है। और ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं कि वह विधायक हैं बल्कि इसलिए भी है कि उन्होंने हमेशा अपने निजी खर्चे पर भी लोगों की हर संभव मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उदाहरण के लिए विजय बहादुर यादव प्रत्येक वर्ष अपने व्यक्तिगत खर्चे पर 101 गरीब कन्याओं का सामूहिक कन्यादान करते हैं। समाजवादी पार्टी की विचारधारा के तहत किसानों के विकास के लिए निरंतर कार्य करना व युवाओं के हित में कार्य करना ही विजय बहादुर का एजेंडा है। विजय बहादुर को उम्मीद है कि उनके लिए लोगों का यही प्यार आने वाले समय में भी बरकरार रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed