फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   political profile of chhatthe lal nigam

रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र की किस्मत संवारेंगे छट्ठे लाल निगम!

Thu, 01 Sep 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Sep 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
political profile of chhatthe lal nigam
रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्‍मीदवार - फोटो : amar ujala

देवरिया जिले में आने वाले रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से छट्ठे लाल निगम भाजपा प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमाने जा रहे हैं। जानिए उनके प्रोफाइल के बारे में। 

विज्ञापन


देवरिया जिले का रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र सदैव राजनीतिक उपेक्षा का शिकार रहा है। इस राजनीतिक उपेक्षा के चलते इस क्षेत्र का विकास भी रुक गया है। रोजगार के लिए पलायन इस क्षेत्र में आम बात है। यहां के किसी भी नेता ने अब तक रुद्रपुर क्षेत्र की इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है। क्षेत्र की जनता परेशान है। ऐसे में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए छट्ठे लाल निगम एक उम्मीद बनकर उभरे हैं जिन्होंने जनता से वादा किया है कि वे नए उद्योग-धंधे लगाकर इस क्षेत्र को विकास के रास्ते पर लाएंगें।
विज्ञापन


छट्ठे लाल निगम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं। राम जन्म भूमि आंदोलन के समय इन्होंने गिरफ्तारियां भी दी थी। इनके राजनीतिक कैरियर की शुरुआत वर्ष 1991 में हुआ। वर्ष 1998 में कल्याण सिंह की सरकार में इन्हें नगर पंचायत रुद्रपुर से सभासद मनोनीत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2012 में छट्ठे लाल निगम नगर पंचायत रुद्रपुर का अध्यक्ष चुने गए। इस चुनाव में सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी और पहली बार नगर पंचायत रुद्रपुर पर भाजपा का कब्जा हुआ था। इस चुनाव के बाद इन्हें स्थानीय निकाय एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।

छट्ठे लाल निगम वैश्य समाज में एक जाना-माना नाम हैं। ये अखिल भारतीय उनाई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके है। जनता की सेवा छट्ठे लाल निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भाजपा द्वारा चलाए गए सभी समाजिक अभियानों में ये बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब लोगों के लिए और विशेष रुप से महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए ये हमेशा कार्यरत रहते हैं। दैवीय आपदा के समय ये अपने संसाधनों से क्षेत्र की जनता की मदद करते हैं।

छट्ठे लाल निगम का जनता से वादा है कि अगर इन्हें मौका मिला तो ये क्षेत्र में विकास करेंगें। हर हाथ को काम मुहैया कराएंगें ताकि क्षेत्र से पलायन ना हो। साथ ही रुद्रपुर क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे।


छट्ठे लाल निगम इस बार भाजपा से रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनने को लेकर प्रयासरत हैं। उनकी उम्मीदवारी भी काफी मजबुत नजर आ रही हैं लेकिन अंतिम फैसला तो जनता को करना है। देखना होगा कि रुद्रपुर क्षेत्र की जनता आगामी विधानसभा चुनावों में छट्ठे लाल निगम को अपने प्रतिनिधि के रुप में चुनती है या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed