{"_id":"5bcff3d6bdec22694517d36a","slug":"policeman-who-spend-cash-on-dancers-has-been-suspended-in-lakhimpur-kheri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला डांसरों पर नोट लुटाने वाला सिपाही हुआ निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला डांसरों पर नोट लुटाने वाला सिपाही हुआ निलंबित, वीडियो हुआ था वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:09 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुंडन समारोह में एक डांसर पर नोट लुटाने पर थाना हैदराबाद के एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया। वह उस वक्त बाकायदा वर्दी में था, इसका वीडियो वायरल होने पर मंगलवार को एसपी ने निलंबन की कार्रवाई करते हए विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
दरअसल हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव पीतपुर में एक ग्रामीण के बेटे का मुंडन समारोह था। रविवार की रात समारोह की खुशी में महिला डांसरों को बुलाया गया था। कार्यक्रम के बीच थाना हैदराबाद की ढखवा पिकेट का सिपाही रामकिशोर भी वाबर्दी पहुंच गया। सिपाही ने डांसरों पर नोट लुटाए थे।
किसी ने नोट लुटाते सिपाही की इस करतूत की वीडियो बनाई और सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसपी रामलाल ने वीडियो को गंभीरता से लिया।

एसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें थाना हैदराबाद में तैनात सिपाही राम किशोर यादव पैसा लुटाते हुए दिख रहा है। सिपाही के कृत्य से विभाग की छवि धूमिल हुई है।
उन्होंने कहा कि इस पर उसे निलंबित कर प्रारंभिक जांच कराई जा रही है। इस पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच सीओ मोहम्मदी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।