{"_id":"f58656e6a47b6686457cca09cb924c0c","slug":"policeman-killed-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में घुसकर सिपाही को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में घुसकर सिपाही को मारी गोली, मौत
बागपत/ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2013 02:06 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के मन में कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। आम आदमी तो दूर पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र में शनिवार देर रात कुछ लोगों ने थाने में घुसकर एक सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सिपाही विक्रम भाटी बुलंदशहर जिले का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
गौरतलब है कि अखिलेश सरकार में पुलिस वालों पर हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुंडा में सीओ जिया उल हक की हत्या के बाद इलाहाबाद में कुछ बदमाशों ने एक पुलिसकर्मी की पीछा करते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन