फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   police rape so with three suspend

सिपाही ने किया बलात्कार, एसओ समेत तीन सस्पेंड

Tue, 04 Jun 2013 10:17 PM IST
जौनपुर/ब्यूरो
जौनपुर/ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 10:17 PM IST
विज्ञापन
police rape so with three suspend

उत्तर प्रदेश के जौनपुर के थानागद्दी क्षेत्र में सोमवार की रात किशोरी से दुष्कर्म से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को पुलिस चौकी पर पथराव कर प्रमुख मार्गों पर जाम लगा दिया। सीओ मायाराम वर्मा की गाड़ी तोड़ दी और पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

विज्ञापन


किशोरी के घर वालों के मुताबिक पुलिस चौकी के सिपाही ने अपने घर में धमकाकर बलात्कार किया तथा थाना पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बजाये उन्हें टरका दिया।

एसपी सिटी डा. श्रीपति मिश्र ने इस मामले में लापरवाही बरतने पर केराकत कोतवाली प्रभारी रमेश पांडेय, चौकी प्रभारी सदानंद मिश्र, तथा आरोपी सिपाही शंभू शर्मा को निलंबित कर दिया। किशोरी के घर वालों की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज की गई। सिपाही फरार है, जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता की तेरह वर्षीय बेटी और छठी कक्षा की छात्रा सोमवार की रात आठ बजे दुकान बंद कराने जा रही थी। पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी के दुकान न पहुंचने पर खोज शुरू की तो अपने कमरे की छत पर खड़े सिपाही ने बताया कि लड़की बेहोश हो गई थी, उसने उसे कमरे में लिटा दिया है। इसी बीच जानकारी होने पर कस्बे के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ को सवाल जवाब करते देख सिपाही छत से कूदकर भाग निकला। किशोरी की मां का आरोप है कि सिपाही ने छात्रा को चाकू के बल पर धमकाकर दुराचार किया और जान से मारने की धमकी दी। परिवार के लोग रात को पुलिस चौकी पहुंचे और घटना से चौकी प्रभारी को अवगत कराया। प्रभारी ने टाल मटोल की तो वे घर लौट आए। घटना की जानकारी होने पर मंगलवार की सुबह कस्बा समेत आसपास के लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई।

आक्रोशित भीड़ ने बाजार से निकलने वाले तीन प्रमुख मार्गों थानागद्दी- वाराणसी, थानागद्दी-चंदवक तथा थानागद्दी-जलालपुर रोड जाम कर दिया। लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर दिया।


पुलिस कर्मियों ने हेकड़ी दिखानी चाही तो भीड़ ने चौकी पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव होते ही सिपाहियों ने किसी तरह लुक छिपकर अपनी जान बचाई।

इसी बीच घटना की जानकारी जिला मुख्यालय पहुंचने पर केराकत, चंदवक, जलालपुर, गौराबादशाहपुर, जफराबाद, बक्शा और सिकरारा थानेदार फोर्स के साथ पहुंच गए।

करीब पौने दस बजे सीओ केराकत मायाराम वर्मा पहुंचे तो भीड़ ने उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया। सीओ तो बचकर निकल गए लेकिन गाड़ी का शीशा लोगों ने तोड़ दिया।

एसडीएम केराकत ऋतु सुहास दस बजे मौके पर पहुंची और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद एसपी सिटी श्रीपति मिश्र और एडीएम राधेश्याम भी घटना स्थल पर पहुंचे।

एसपी सिटी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही के खिलाफ धारा 376 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed