{"_id":"a1f8a93c33a2e75a2037580bd3079e4d","slug":"police-prevents-yogi-adityanath-from-visiting-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ को ट्रेन के एसी कोच से उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ को ट्रेन के एसी कोच से उतारा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 19 Aug 2013 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगी आदित्यनाथ को सोमवार तड़के पुलिस ने कानुपर में ट्रेन से जबरन उतार लिया। आदित्यानाथ कुशीनगर एक्सप्रेस से झांसी जा रहे थे।
विज्ञापन
कुशीनगर एक्सप्रेस के कानपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही एसी कोच में सवार योगी को एडीएम सिटी और एसपी की मौजूदगी में ट्रेन से उतार लिया गया। बाद में कानपुर पुलिस ने योगी आदित्यनाथ को उन्नाव प्रशासन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
हांलाकि पुलिस ने गोरखपुर सांसद योगी के झांसी न जाने देने का कोई साफ कारण नहीं दिया है। सांसद को बस यह बताया गया है कि उनके झांसी जाने से माहौल बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
योगी झांसी स्थित शिवमंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। उन्हें हिरासत में लेने की पहले से ही तैयारी की गई थी। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
आदित्यनाथ को उतारने के दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। कुछ देर बाद उन्हें मनाकर उतार लिया गया। स्टेशन पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में तीखी बहस भी हुई।
इस स्थिति में स्टेशन पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।