फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Police detain 6 people after clashes in two communities in aligarh, uttar pradesh

अलीगढ़: दो समुदायों में झड़प के बाद बवाल, 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Nov 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 26 Nov 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
Police detain 6 people after clashes in two communities in aligarh, uttar pradesh
दो समुदायों में झड़प के बाद मौके पर बिखरे ईंट - फोटो : अमर उजाला

एक युवक की शरारत के कारण सोमवार को ग्राम पंचायत जामुनका के मजरा अजनियां में दो समुदायों के लोग भिड़ गए। इस दौरान मारपीट व पथराव में दो लोग घायल हुए हैं। एक धर्मस्थल की दीवार तोड़े जाने की अफवाह फैलाकर बलवा कराने की कोशिश भी हुई लेकिन पुलिस की सक्रियता से समय रहते हालात पर काबू पा लिया गया। दोनों समुदायों के कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इनमें से पांच लोगों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब दस बजे अजनियां गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र ईश्वरी सिंह, बीरी सिंह उर्फ बीरू पुत्र धनीराम, बीरू की पत्नी शारदा और उनका पांच वर्षीय बेटा मुनेश बाइक से अकराबाद गांव के समीप लड़की के रिश्ते के लिए लड़का देखने जा रहे थे। गांव में ही रास्ते पर मस्जिद के समीप वकील पुत्र जुल्ला खां ने उनकी बाइक के सामने ही पटाखा फोड़ दिया। पटाखे के धमाके से बाइक समेत चारों गिर गए। इस पर बीरी सिंह और वकील के बीच कहासुनी और गालीगलौज होने लगी। आरोप है कि इसी बीच वकील के समर्थन में उसके समुदाय के कुछ लोग पहुंच गए। उन्होंने मुकेश के हाथ में सरिया मार दी और वीरी सिंह की लात, घूसों से पिटाई कर दी। शारदा से भी अभद्रता करने का आरोप है।
विज्ञापन


इसी बीच मुनेश ने दौड़कर अपने मोहल्ले में जानकारी दी तो दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। दोनों ओर से जमकर ईंट, पत्थर चले। करीब एक घंटे तक गांव में बवाल मचा रहा। इसी बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम में एक धर्मस्थल की दीवार तोड़े जाने की सूचना दे दी। इससे पुलिस, प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में कई थानों की फोर्स लेकर एसडीएम, सीओ और एससपी सिटी अजनियां गांव पहुंच गए। धर्मस्थल की दीवार तोड़े जाने की सूचना झूठी निकलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि धर्मस्थल पर पत्थर पड़े हुए मिले। दोपहर बाद करीब दो बजे अधिकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने बवाल फैलाने के आरोप में एक पक्ष से भुल्लन खां पुत्र सकरवत खां, रिजवान पुत्र जिलानी, शोएब पुत्र शाहिद जबकि दूसरे पक्ष से बीरी सिंह उर्फ वीरू, मुकेश पुत्र ईश्वरी सिंह को हिरासत में ले लिया। इन सभी को शांतिभंग में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। उधर घटना का मुख्य आरोपी वकील खां गांव से फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

छावनी में तब्दील हुआ गांव

सोमवार को चंडौस के गांव अजनियां में हुए बवाल के दौरान गांव छावनी में तब्दील हो गया है। भारी पुलिस बल को देखकर लोग अपने घरों में कैद हो गए थे। पुलिस ने घरों का दरवाजा खुलवाकर आरोपियों की तलाश की। इस दौरान एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसडीएम गभाना एपी सिंह व सीओ गभाना संजीव दीक्षित, चंडौस कोतवाल सीपी सिंह, खैर कोतवाल अरविंद राठी, पिसावा कोतवाल विनोद मिश्रा, लोधा कोतवाल वीपी गिरि, गभाना कोतवाल राघवेंद्र सिंह के साथ सभी थानों की पीआरवी भी मौजूद रही।

देर शाम 17 के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज
बवाल के मुख्य आरोपी वकील समेत 17 लोगों के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज हुई है। चंडौस कोतवाल सीपी सिंह के अनुसार दोनों पक्ष से पांच लोगों को हिरासत में लेकर जेल भेजा जा चुका है। फरार 12 आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

''एक युवक द्वारा पटाखा फोड़ने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पांच लोगों को जेल भेजा गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव में अब शांति है।'' - अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed