फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Police arrested former BSP District Magistrate on charges of gangrape

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पर गैंगरेप का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर Updated Fri, 21 Jul 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
Police arrested former BSP District Magistrate on charges of gangrape
फाइल
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र गौतम व उनके एक साथी को कसया पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अहिरौली थाना क्षेत्र निवासी हरेंद्र 2012 में बसपा के टिकट पर रामकोला सुरक्षित सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कसया थाने पहुंची करीब 40 वर्षीया महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र गौतम, उनके साथी राम सिंह और सागर ने भोर में रास्ते से उसका अपहरण कर गाड़ी में बैठा लिया। गाड़ी को अंजान रास्ते पर ले जाकर उसके हाथ-पैर बांधे और मुंह पर टेप लगाकर तीनों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष तथा उनके साथी सागर को थाने बुलाकर पूछताछ की। दोपहर बाद तीनों पर गैंगरेप का केस दर्ज करते हुए हरेंद्र गौतम व सागर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र ने आरोप को झूठा बताते हुए कहा है कि उनके साथी सागर की महिला से रिश्तेदारी है। दोनों के बीच जमीन का विवाद है। विवाद सुलझाने की पंचायत में मौजूद रहने के कारण उन्हें निशाना बनाकर झूठा मुकदमा कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed